गुरु पुष्य अमृत योग (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Guru Pushya Amrit Yog: 18 जून का दिन बेहद खास, गुरु पुष्य अमृत योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

Guru Pushya Yoga Four Rashis:, गुरु पुष्य अमृत योग 2026: 18 जून का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

सीमा कुमारी

Guru Pushya Amrit Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ योग बताया जाता है, जो गुरु के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से बनता है। इस बार आज 18 जून को गुरु ग्रह रात 9 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में ये दिन काफी शुभ साबित होने वाला है।

गजकेसरी योग का निर्माण

बताया जा रहा है कि, इस दिन कुछ अन्य विशेष योग भी बन रहे हैं। कर्क राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है तो गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में रहने से हंस राजयोग भी बन रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में ही शुक्र और गुरु की युति से गज लक्ष्मी योग भी बन रहा है। इन शुभ योगों के कारण ही 18 जून से 4 राशि वालों की किस्मत पलटने वाली है।

गुरु पुष्य अमृत योग 4 राशि वालों के लिए बड़ा शुभ

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, गुरु पुष्य अमृत योग मेष राशि वालों के लिए बढ़िया रहने वाली है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब सराहना होगी। आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। यदि आप वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे थे तो आपका ये सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। बिजनेस में अटका हुआ धन वापस मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। आपके लिए नए सौदे मुनाफे का सौदा साबित होंगे।

  • मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन बनेंदे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा।

  • कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु पुष्य अमृत योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। ऑफिस में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन शानदार है। आपको किसी पुराने निवेश से भी बंपर रिटर्न मिलने की संभावना है।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। जो लोग खुद का काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साझेदारी के कार्यों में तगड़ा मुनाफा होगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट