Best Guru Purnima Quotes : आज 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोग अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इस शुभ दिन को और भी विशेष बनाने के लिए लोग अपने गुरु, शिक्षकों, माता-पिता और प्रियजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं या सोशल मीडिया स्टेटस पर प्रेरणादायक संदेश साझा करते हैं। आप भी इन चुनिंदा शुभकामना संदेशों के माध्यम से अपने गुरुजनों और अपनों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भेजकर उनके प्रति अपना आदर और आभार प्रकट कर सकते हैं।
1. क्या दूं गुरु-दक्षिणा, मन ही मन मैं सोचूं,
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा, अगर जीवन भी अपना दे दूं।
2. गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
3. करता करे न कर सके, गुरु करे सो होए,
तीन लोक नौ खंड में, गुरु से बड़ा ना कोए।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
4. गुरु का सम्मान करो, ये दुनिया की शान है।
गुरु ही तो हर विद्यार्थी की असली पहचान है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
5. गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
ईश्वर करें आपके जीवन में सदैव ज्ञान, विवेक और सकारात्मकता बनी रहे।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
6. गुरु जी आपसे ही सीखा और जाना है
आपको ही मैंने गुरु माना है सीख है
आपसे कलम चलाना
कमल का मतलब भी आपसे ही जाना है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. माता-पिता ने जन्म दिया है
आपने सिखाई है जीने की कला
ज्ञान दिया है चरित्र और संस्कार का
आपसे ही पाई है सारी शिक्षा
8.ज्ञान का सागर है गुरु का प्यार,
उनके बिना अधूरी है जीवन की धार
यह भी पढ़ें-
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
9.गुरु प्रेम से सिखाते हैं, ज्ञान की ज्योति जलाते हैं।
गुरु की सीख से बनती हैं राहें, जो चलते हैं, वह मंजिल पाते हैं।
गुरु पूर्णिमाकी बधाई
10. गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।