मां दुर्गा (सौ.जैमिनी) 
धर्म

गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं

Gupt Navratri upay: गुप्त नवरात्रि 2026 में राशि अनुसार देवी उपासना और विशेष उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। जानें किस राशि के लिए कौन-सा उपाय शुभ रहेगा।

सीमा कुमारी

Gupt Navratri Me Rashi Anusar Puja Kaise Kare : 15 जुलाई 2026 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। सनातन परंपरा में गुप्त नवरात्रि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक साधना का समय माना गया है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि की तुलना में यह पर्व अधिकतर साधना, मंत्र जाप और देवी आराधना के लिए प्रसिद्ध है।

धार्मिक मान्यता है कि इन नौ दिनों में श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई उपासना से मां आदिशक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन की अनेक बाधाओं से राहत मिल सकती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार देवी की पूजा, मंत्र जाप और विशेष अर्पण करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है तथा शत्रु बाधा, रोग, करियर, व्यापार और पारिवारिक समस्याओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कौन-सा उपाय करना चाहिए।

मेष और वृषभ राशि के लिए विशेष उपाय

मेष राशि के जातकों को मां काली के चरणों में लाल पुष्प अर्पित कर 'ॐ क्रीं कालिकायै नमः' मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि के लोग देवी को नारियल अर्पित करते हुए 'ॐ ह्रीं छिन्नमस्तायै नमः' मंत्र का जप करें।

मिथुन और कर्क राशि के लिए शुभ उपाय

मिथुन राशि के लोगों को मां के चरणों में लाल चुनरी अर्पित कर 'ॐ धूं धूमावत्यै स्वाहा' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। कर्क राशि के जातक 'ॐ श्रीं कमलायै नमः' मंत्र का उच्चारण करते हुए देवी को मखाने की खीर का भोग लगाएं।

सिंह राशि के जातक ऐसे करें देवी आराधना

सिंह राशि वाले मां को सिंदूर और लाल चुनरी अर्पित करें तथा 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिपुरसुन्दर्यै नमः' मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

कन्या राशि के लिए सौभाग्य बढ़ाने का उपाय

कन्या राशि के जातक मां को हरे रंग की चुनरी अर्पित करें और 'ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं फट्' मंत्र का जाप करें। यह उपाय सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है।

तुला राशि वालों के लिए सरल उपाय

तुला राशि के लोग देवी को मिश्री का भोग अर्पित करें और 'ॐ ह्रीं भुवनेश्वर्यै नमः' मंत्र का श्रद्धा के साथ जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन में मधुरता और सकारात्मकता बढ़ती है।

वृश्चिक राशि के लिए विशेष साधना

वृश्चिक राशि के जातकों को लाल चुनरी में सूखे मेवे और नारियल रखकर मां को अर्पित करना चाहिए तथा 'ॐ ह्रीं भैरव्यै नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है।

धनु राशि वालों के लिए शुभ अर्पण

धनु राशि के लोग मां को पीले पुष्प और बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं तथा 'ॐ ह्रीं श्रीं मातंग्यै नमः' मंत्र का ध्यान और जाप करें।

मकर राशि के लिए विशेष मंत्र

मकर राशि के जातकों को 'ॐ ह्लीं बगलामुख्यै नमः' मंत्र का जाप करते हुए देवी को सुगंधित फूल और चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। यह उपाय शुभता और आत्मबल के लिए लाभकारी माना जाता है।

कुंभ राशि के लिए नौ दिनों का नियम

कुंभ राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि के लिए मनोकामना पूर्ति का उपाय

मीन राशि के जातकों को नौ दिनों तक अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। पूजा के दौरान देवी को हल्दी की गांठ अर्पित कर अपनी मनोकामना प्रकट करें। नवरात्रि समाप्त होने के बाद उस हल्दी की गांठ को अपनी तिजोरी या पूजास्थल में सुरक्षित रखने की परंपरा भी प्रचलित है।

श्रद्धा और विश्वास से करें देवी आराधना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में श्रद्धा, संयम और नियमपूर्वक किए गए ये उपाय साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां आदिशक्ति की कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?