नवरात्रि व्रत में करें ये विशेष उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

नवरात्रि व्रत में इन उपायों के करने से प्रसन्न होंगी देवी मां, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Navratri special upay: अगर आप नवरात्रि के दौरान श्रद्धापूर्वक कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो मां दुर्गा की असीम कृपा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान की जाने वाली विशेष उपायों के बारे में

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025: आज से नवदुर्गा का महोत्सव शारदीय नवरात्रि पूरे देश भर में शुरु हो गया है। साल में चार बार आने वाली नवरात्रि में से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को सबसे प्रमुख माना जाता है। इस शुभ अवसर पर माता रानी के भक्त मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की दिन-रात आराधना करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में की गई पूजा-अर्चना और उपाय जीवन के कष्टों को दूर करते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अगर आप नवरात्रि के दौरान श्रद्धापूर्वक कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो मां दुर्गा की असीम कृपा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान की जाने वाली विशेष उपायों के बारे में-

नवरात्रि व्रत में करें ये विशेष उपाय:

लाल चुनरी अर्पित करें

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। कहा जाता है ऐसा करने पर परिवार में सुख-समृद्धि आती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

करें दुर्गा सप्तशती का पाठ

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती, देवी कवच या आर्गला स्तोत्र का पाठ करना भी बड़ा फलदायक माना जाता है। इससे शत्रुओं पर विजय और जीवन में आत्मविश्वास मिलता है। अगर आप मां दुर्गा की असीम कृपा चाहते है तो नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती, देवी कवच या आर्गला स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।

मां को श्रृंगार का सामान अर्पण करें

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए श्रृंगार का सामान अर्पण करना भी बड़ा शुभ होता है। श्रृंगार के सिंदूर, काजल, चूड़ी और बिंदी जैसी श्रृंगार सामग्री माँ को अर्पित कर सकते है। कहते है इससे इससे विवाहिक जीवन और दांपत्य सुख में वृद्धि होती है।

नारियल और लौंग का उपाय

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नारियल और लौंग भी अर्पित कर सकते हैं। नारियल पर रोली और मौली लपेटकर मां को अर्पित करें। दीपक में लौंग डालकर जलाने से घर में धन और समृद्धि आती है।

कन्या पूजन अवश्य करें

अष्टमी या नवमी के दिन नौ कन्याओं को भोजन कराएं और उपहार दें। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा तुरंत प्रसन्न होती हैं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता