मदर्स डे (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

Mother's Day के मौके पर मां को चांदी की चीज़ें गिफ्ट करने से क्या होगा, जानिए इससे आपका किस्मत कनेक्शन

आप मदर्स डे पर अपनी मां को तोहफा देने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि किस चीज को गिफ्ट करने से आपकी किस्मत भी चमक सकती है?

सीमा कुमारी

Mother’s Day Gifts Ideas 2025: 'मां' एक छोटा सा शब्द है, लेकिन इसके मायने बहुत बड़े होते हैं। यह शब्द न केवल एक मां के रूप में बल्कि त्याग, प्रेम, और समर्पण का प्रतीक भी है। यह शब्द किसी भी भाषा में, किसी भी संस्कृति में एक ही भावना, एक ही अर्थ को व्यक्त करता है। हर रिश्ते से सबसे ऊपर मां का रिश्ता है।

मां के प्रति प्यार दिखाने के लिए एक दिन भी कम है, अगर आप इस मदर्स डे अपनी मां को स्पेशल महसूस करवाना चाहते हैं तो उन्हें एक खास तोहफा दे सकते हैं। इस मौके पर अपनी मदर को कुछ देने का सोच रहे हैं तो आप ऐसा तोहफा दे सकते हैं जो ज्योतिष मान्यता अनुसार आपकी किस्मत चमका सकता है।

मदर्स डे पर मां को गिफ्ट करें ये 1 चीज :

चांदी से बने चीज गिफ्ट करें

इस मदर्स डे अपनी मां को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो चांदी दे सकते हैं। चांदी को गिफ्ट करने के कई फायदे हैं। चांदी लेने वाले और चांदी को गिफ्ट में देने वाले, दोनों के लिए ये जीवन में सकारात्मक प्रभाव के साथ रहता है।

शुक्र और चंद्रमा दोनों को चांदी प्रतिनिधित्व करता है। इसे उपहार में देने के कई फायदे होते हैं। चांदी को सुख-समृद्धि, सौंदर्य, सफलता, सकारात्मकता और शांति का प्रतीक माना जाता है। चांदी को धारण करने के कई अचूक फायदे होते हैं। चांदी को तोहफे के रूप में देने से आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

तोहफे में दे सकते हैं चांदी के आभूषण

मदर्स डे पर आप अपनी मां को चांदी के आभूषण गिफ्ट कर सकते हैं। चांदी का छल्ला, अंगूठी, पायल, चेन, बिछिया आदि गिफ्ट कर सकते हैं। चांदी के आभूषण को धारण करने से मानसिक शांति मिलती है और शरीर को अन्य तरह से कई फायदा पहुंचता है।

चांदी का सिक्का दे सकते हैं

आप तोहफे में चांदी का सिक्का भी अपनी मां को दे सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास होगा। घर में चल रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। चांदी के सिक्के को पूजा घर या तिजोरी में रख सकते हैं। इससे होने वाले सकारात्मक बदलावों को खुद देख सकेंगे।

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी