गणपति  फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Ganpati Visarjan At Home: घर पर ही कैसे करें बप्पा का विसर्जन? अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए आसान तरीका

Ganpati Visarjan Vidhi: घर या फ्लैट में गणपति विसर्जन को लेकर हमेशा से संशय और मन में बहुत सारे सवाल आते हैं। इन तरीकों से आप अपने घर या फ्लैट में गणपति का विसर्जन कर सकते हैं।

रीता राय सागर

Ganpati Visarjan Kaise Kare: अपार्टमेंट या फ्लैट में रहते हैं और गणपति विसर्जन के लिए नदी या तालाब तक जाना संभव नहीं हो पाता है? ऐसे में आप घर पर ही विधि-विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताई गई विधि का पालन करें और पूरे नियमानुसार बप्पा की विदाई करें। इसके लिए एक साफ बाल्टी या बड़े टब की जरूरत होगी।

विसर्जन से पहले करें पूजा

विसर्जन से पहले गणपति बप्पा को फूल, दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद आरती करें और पूजा में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें।

बाल्टी या टब तैयार करें

गणेश भगवान की मूर्ति के आकार के अनुसार एक साफ और शुद्ध बाल्टी या टब लें। उसमें इतना पानी भरें कि गणपति की प्रतिमा पूरी तरह डूब सके। चाहें तो इसे फूलों और दीपक से सजा सकते हैं।

मंत्र-जाप के साथ करें विसर्जन

गणपति बप्पा को उनके आसन से श्रद्धापूर्वक उठाकर पानी में रखें। इस दौरान गणपति मंत्र "ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥" का जाप करें और 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' का जयघोष करें।

मूर्ति को पूरी तरह घुलने दें

अगर प्रतिमा मिट्टी की है तो उसे पानी में प्राकृतिक रूप से घुलने दें। मूर्ति को जबरदस्ती तोड़ने या जल्दी घोलने की कोशिश न करें। मिट्टी की प्रतिमा पानी में धीरे-धीरे घुल जाती है।

विसर्जन के बाद पानी का क्या करें?

गणेश जी की मूर्ति पूरी तरह घुलने के बाद पानी को नाली या सड़क पर न बहाएं। इसे घर के गमलों, पेड़-पौधों या बगीचे की मिट्टी में डाल सकते हैं। इससे विसर्जन के बाद की सामग्री का बेहतर तरीके से उपयोग हो सकेगा और बप्पा की मूर्ति सालों भर आपके घर में ही रहेगी।

अपार्टमेंट में रखें इस बात का ध्यान

विसर्जन के लिए इस्तेमाल होने वाला टब या बाल्टी साफ व शुद्ध होनी चाहिए। साथ ही, पूजा की फूल-माला, सजावटी सामग्री और अन्य चीजों को पानी में डालने के बजाय अलग से एकत्र करें, ताकि बाद में उन्हें उचित तरीके से डिस्पोज किया जा सके। आर्टिफिशियल सजावटी सामग्री का इस्तेमाल अन्य पूजा के डेकोरेशन में भी किया जा सकता है, जब कि फूल-माला को एकत्रित करके गार्डन की मिट्टी में मिलाकर उससे कंपोस्ट या खाद बनाया जा सकता है।

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO

UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल