प्रीति शर्मा
गणेश चतुर्थी इस साल 27 अगस्त 2025 को उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
इस दिन लोग अपने घर में गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
लेकिन गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।
घर पर गणेश जी सूंड बाईं ओर मुड़ी हुई मूर्ति को लाना शुभ होता है।
गणेश जी की मूर्ति लाते समय यह ध्यान रखें कि प्रतिमा पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में हो।
गणेश चतुर्थी के दिन मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्ति को घर लाना शुभ होता है।
मूर्ति खरीदते समय गणेश जी के साथ उनका वाहन मूषक और प्रसाद के रुप में मोदक भी लाएं।
गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करें।