मां लक्ष्मी (सौ.जैमिनी)  
धर्म

Friday Lakshmi Puja : शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Friday Lakshmi Puja Mistakes: शुक्रवार के दिन कुछ विशेष गलतियों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें करने से धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सीमा कुमारी

Maa Lakshmi Ko Prasann Kaise Kare: कौन नहीं चाहता है कि उस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए वह नित्य पूजा-पाठ, व्रत और कई धार्मिक उपाय भी अपनाते हैं। ज्योतिष एवं धर्म शास्त्र में बताया गया है कि, केवल पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की कुछ आदतें भी मां लक्ष्मी की कृपा या नाराजगी का कारण बन सकती हैं।

खासतौर पर, शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों को करने से घर में आर्थिक तंगी, अनावश्यक खर्च और धन हानि की स्थिति बन सकती हैं।

शुक्रवार के दिन क्या नही करना चाहिए?

  • पैसों का न करें लेनदेन

ज्योतिष एवं धर्म शास्त्र में बताया गया है कि, शुक्रवार के दिन न तो किसी को पैसा उधार देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि में कमी आती है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

  • बहू बेटियों का न करें अपमान

धर्म शास्त्र में बताया गया है कि, शुक्रवार के दिन पैसों का लेनदेन के अलावा, बहू बेटियों का भी अपमान नहीं करना चाहिए। क्योंकि, हिंदू धर्म में स्त्री को साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अगर आप किसी स्त्री का अपमान करते हैं या उन्हें अपशब्द कहते हैं, तो घर से बरकत हमेशा के लिए चली जाती है। इसके साथ ही, देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं।

  • मांस, मदिरा का सेवन भी न करें

शुक्रवार का दिन सात्विकता का दिन है। ऐसे में इस दिन मांस, मदिरा या अत्यधिक लहसुन-प्याज वाले भोजन से बचना चाहिए।

  • साफ-सफाई को न करें अनदेखा

धार्मिक मान्यताओं में साफ-सफाई को मां लक्ष्मी की कृपा का आधार माना गया है। इसलिए शुक्रवार को गंदे या बिना धुले कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।

कई लोग पहने हुए कपड़ों को दोबारा पहन लेते हैं, लेकिन इसे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला माना गया है। मान्यता है कि स्वच्छ वस्त्र धारण करने से घर में सकारात्मकता और समृद्धि का वास होता है।

शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 3 काम

  • शुक्रवार की शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।
  • मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब के फूल चढ़ाएं।
  • मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट