माता लक्ष्मी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Friday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!

Friday Wrong Habits: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है और इस दिन किए गए कुछ गलत कार्य आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां ला सकते हैं। जानिए शुक्रवार को कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

सीमा कुमारी

Friday Lakshmi Rules In Hindi : हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करने और व्रत रखने से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। वही इस दिन धर्म शास्त्रों में कुछ काम करने की मनाही हैं।

शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • पति-पत्नी वाद विवाद ना करें

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन है और यह दिन शुक्र ग्रह का भी होता है। ज्योतिष में शुक्र को सुख और विवाह का कारक माना जाता है। ऐसे में इस दिन पति-पत्नी को झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप चाहते है कि आपका दांपत्य जीवन ख़ुशहाल बना रहे हैं। तो ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

  • पैसों का लेनदेन ना करें

कहा जाता है कि, शुक्रवार के दिन पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया गया धन वापस नहीं आता और कर्ज बढ़ता जाता है।

  • सफेद चीजों का ना करें दान

सफेद रंग शुक्र ग्रह का प्रतीक है, इसलिए इस दिन चीनी, दूध, दही, या चांदी का दान करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शुक्र कमजोर हो सकता है।

  • रसोई का सामान न खरीदें

इस दिन रसोईघर के बर्तन, गैस, या अन्य सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और आर्थिक तंगी आ सकती है।

  • महिलाओं का अपमान

महिला को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन घर या बाहर की महिलाओं का अपमान या उन्हें अपमानित करने से धन की हानि होती है।

  • गंदगी और कलह

घर में गंदगी न रखें, क्योंकि लक्ष्मी जी साफ-सफाई वाली जगह पर वास करती हैं। घर में कलह, झगड़ा या जोर से बोलने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

  • मांसाहार और शराब

शास्त्रों के अनुसार,शुक्रवार का दिन धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित हैं। दिन ऐसे में इस दिन मांसाहारी भोजन और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें