मां लक्ष्मी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

धन और समृद्धि के लिए घर में अपनाएं ये 5 उपाय, नहीं होगी कभी धन की कमी

मान्यता है कि घर में छोटे-छोटे उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन सा उपाय करना शुभ हो सकता है?

सीमा कुमारी

Vastu Tips for Prosperity: हिन्दू धर्म में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का अलग ही महत्व हैं। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि घर में छोटे-छोटे उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन सा उपाय करना शुभ हो सकता है?

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

करें नमक का उपाय

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एक कांच की कटोरी में मोटा नमक लें और उसमें 5-6 लौंग डाल दें। इस कटोरी को घर के किसी भी कोने में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस सरल उपाय से घर में धन की आवक शुरू हो जाती है और समृद्धि के साथ-साथ जीवन में बरकत आने लगती है।

यदि आपके घर में बाथरूम से जुड़ा कोई वास्तु दोष है, तो एक कांच की कटोरी में क्रिस्टल नमक भरकर उसे बाथरूम में ऐसी जगह रखें जहां किसी का हाथ न पहुंचे। कुछ दिनों बाद उस नमक को बदलते रहें, इससे वास्तु दोष में सुधार हो सकता है।

पक्षियों को डालें दाना

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पक्षियों को रोजाना दाना डाल सकते है। ऐसा करने से करियर में पदोन्नति और सैलरी में वृद्धि होती है। यह उपाय जीवन में सुख-समृद्धि के लिए खास है।

खीर का भोग

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप खीर का भोग भी लगा सकते है। जैसा कि आप जानते है कि शुक्रवार धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी की पूजा करें और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

करे कपूर के उपाय

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप घर में रोजाना पूजा के दौरान एक कपूर जलाएं। कहते हैं कि घर में कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, शाम के समय पूजा के दौरान सरसों के तेल में लौंग डालकर दीपक जलाएं। यह घर के लिए बहुत शुभ मान जाता है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह