महाप्रसाद फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Famous Indian Temples: दर्शन के साथ इन मंदिरों में मिलने वाला महाप्रसाद चखना न भूलें, इनका स्वाद है बेहद खास

Famous Temple Prasad: भारत के मंदिरों में मिलने वाला महाप्रसाद का स्वाद लेना बेहद खास अनुभव है। तिरुपति के लड्डू से पुरी के महाप्रसाद तक, जानें देश के मशहूर मंदिरों और वहां मिलने वाली प्रसाद की कहानी।

रीता राय सागर

Indian Temples: भारत में मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं हैं। यहां इंसान और भगवान का रिश्ता केवल दीप-धूप तक सीमित नहीं है, लोग मंदिरों में अपने मन की शांति के लिए जाते हैं। यहां पहुंचते ही घंटियों की आवाज, फूलों की खुशबू और पूजा की तैयारियों के बीच एक और चीज लोगों को अपनी ओर खींचती है और वो है प्रसाद। किसी मंदिर का प्रसाद अपने स्वाद के लिए मशहूर है, तो किसी की पहचान सालों पुरानी परंपरा और उसके बनाने के खास तरीके से जुड़ा है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिरों का प्रसाद स्थानीय संस्कृति और खान-पान की झलक भी दिखाता है। यही वजह है कि कई जगहों पर भक्त दर्शन के साथ वहां का प्रसाद लेने का इंतजार भी करते हैं। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध मंदिरों के अविस्मरणीय प्रसाद के बारे में।

तिरुपति बालाजी का लड्डू

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर कातिरुपति लड्डूदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिर प्रसादों में शामिल है। बेसन, चीनी, घी, काजू, किशमिश और इलायची से तैयार इस लड्डू की अपनी अलग पहचान है। इसकी खासियत सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि मंदिर से जुड़ी इसकी लंबी परंपरा भी है। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद भक्त इस प्रसाद को श्रद्धा से ग्रहण करते हैं और अपने परिवार के लिए भी लेकर जाते हैं।

जगन्नाथ मंदिर की महाप्रसाद परंपरा

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन मिट्टी के बर्तनों में पकाए जाते हैं। महाप्रसाद में चावल, दाल, सब्जियों और कई तरह के पारंपरिक पकवान शामिल होते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ से जुड़ी सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। इस प्रसाद का मुख्य भाग चावल होता है, जिसे अनेकों तरह के भोग प्रसाद बनाए जाते हैं।

वैष्णो देवी का प्रसाद

जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां मिलने वाला प्रसाद भी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। माता के दरबार से मिला प्रसाद लोग श्रद्धा के साथ घर लेकर जाते हैं। इसमें मिठाई और सूखे मेवे का प्रसाद जैसी चीजें शामिल होती हैं, जिन्हें परिवार और प्रियजनों के साथ बांटा जाता है। यहां प्रसाद के रूप में मिलने वाली चीजें वहां की लोकल फार्मिंग का हिस्सा हैं।

काशी विश्वनाथ का प्रसाद

वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण करना भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव का हिस्सा माना जाता है। काशी की पहचान वैसे भी अपनी मिठाइयों और पारंपरिक खान-पान से है। यहां तंदुल महाप्रसाद के रूप में दिया जाता है, जिसे चावल और बेलपत्र के चूर्ण से बनाया जाता है। इसलिए मंदिर की यात्रा में प्रसाद के साथ शहर के पारंपरिक स्वाद का अनुभव भी लोगों को खास लगता है।

पलानी मुरुगन मंदिर, तमिलनाडु- पंचामृतम

तमिलनाडु में कई मंदिर हैं। ऐसे में यहां के पलानी मुरुगन मंदिर में म‍िलने वाला पंचामृतम का प्रसाद भी लोगों को खूब पसंद आता है। इसे केले, गुड़, शहद, खजूर, किशमिश और इलायची से बनाया जाता है। इसमें अलग से चीनी नहीं डाली जाती। इस प्रसाद को जीआई टैग मिला हुआ है।

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर का कड़ा प्रसाद

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रसाद स्वरूप दिया जाने वाला कड़ा प्रसाद दुनियाभर में अपने जुबां पर चढ़ जाने वाले स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इसे गेहूं के आटे, घी और चीनी से बनाकर तैयार किया जाता है। यह गर्म, नरम और बहुत ही ज्‍यादा स्‍वाद‍िष्‍ट होता है। यहां कड़ा प्रसाद सभी लोगों को समान रूप से वितरित किया जाता है।

प्रसाद सिर्फ स्वाद नहीं, भावना भी है

मंदिर का प्रसाद एक खूबसूरत भावना से जुड़ा होता है। भक्त के लिए प्रसाद भगवान को अर्पित किए गए भोजन का वह हिस्सा है, जिसे वह आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करता है। यही कारण है कि मंदिरों में मिलने वाले प्रसाद का स्वाद घर के किसी सामान्य पकवान से अलग अनुभव देता है। इसमें स्वाद के साथ जुड़ी होती है यात्रा की याद, दर्शन का अनुभव और आस्था की भावना।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: महाराष्ट्र के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा

मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेनापति में 5 घरों में लगाई आग, कांगपोकपी के नागा गांव पर भी हमला

15 अगस्त से पहले PM मोदी का खास संदेश, बोले- हर घर तिरंगा को उत्सव की तरह मनाएं

रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा पर किताब, आज पीएम मोदी करेंगे Triumph of the Indian Republic का अनावरण

Weather Update: अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट