लहसुन-प्याज खाना है वर्जित 
धर्म

इन 5 विशेष दिनों में लहसुन-प्याज खाना है वर्जित, जानिए कौन से हैं वो पांच दिन

धार्मिक दृष्टि से लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए पूजा-पाठ या किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों में लहसुन-प्याज से बने खाने की मनाही है।

सीमा कुमारी

Lehsun-Pyaaz Ka Sevan:भारतीय घरों में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल खूब किया जाता है। कई लोगों को तो इनके बिना खाने का मजा ही नहीं आता है। आयुर्वेद में इनके कई फायदे भी बताए गए हैं लेकिन धार्मिक दृष्टि से लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए पूजा-पाठ या किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों में लहसुन-प्याज से बने खाने की मनाही है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, लहसुन और प्याज का संबंध राहु और केतु से बताया जाता है। ऐसे में महीने के 5 दिनों में लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से 5 दिन हैं जिनमें आपको लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

अमावस्‍या

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अमावस्‍या की तिथि पितरों से संबंधित होती है और इस दिन पितरों के निमित्‍त दान-पुण्‍य किया जाता है। इस दिन हमें भूलकर भी प्‍याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन हमें पितरों का ध्‍यान करते हुए उनका स्‍मरण करना चाहिए और उनकी पसंदीदा वस्‍तुओं को दान करना चाहिए।

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी हर महीने दो बार मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इस दिन घर में प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

पूर्णिमा

मां लक्ष्‍मी को समर्पित पूर्णिमा की तिथि हम सबके जीवन में रौशनी लेकर आती है, इसलिए इस दिन हमें अपने खानपान में संयम रखते हुए ईश्‍वर की भक्ति में ध्‍यान लगाना चाहिए। इस दिन अपने घर में खाने की चीजों में भूलकर भी प्‍याज और लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

एकादशी

ज्योतिषयों के अनुसार, एकादशी सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। एकादशी तिथि भगवान विष्‍णु को समर्पित है। इस दिन भक्त भगवान विष्‍णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते है। शास्त्र के अनुसार, इस दिन लहसुन प्याज खाना वर्जित माना गया है। ऐसे में इस दिन लहसुन प्याज के साथ ही इस दिन तामसिक भोजन भी नहीं खाना चाहिए।

प्रदोष व्रत

देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते है। इसलिए इस दिन लहसुन और प्याज का सेवन करना शुभ नहीं होता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति