द्विद्वादश राजयोग ( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Dwidwadash Rajyog 2026: 13 जून को बन रहा है चमत्कारी द्विद्वादश राजयोग, इन राशि के जातकों पर बरसेगा धन

Dwidwadash Rajyog 2026 Benefits:13 जून 2026 को बनने वाला द्विद्वादश राजयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। मान्यता है कि इस विशेष योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को लाभ मिल सकता है।

सीमा कुमारी

Dwidwadash Rajyog Effects On Zodiac Signs: सनातन धर्मं में ज्योतिष शास्त्र को बड़ा महत्व दिया जाता है। जब भी ज्योतिष में ग्रहों के राजा मन के कारक ग्रहों का खास संयोग बनता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस साल 13 जून को बनने वाला यह 'द्विद्वादश योग' बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि, इस दिन चंद्रमा सुबह मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे।

द्विद्वादश राजयोग का शुभ समय

ज्योतिष में जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में स्थित होते हैं, तब द्विद्वादश योग का बनता है। 13 जून की सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं बुध ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे। इस स्थिति में बुध चंद्रमा से दूसरे भाव में और चंद्रमा बुध से बारहवें भाव में होंगे। यही ग्रह स्थिति द्विद्वादश योग का निर्माण करेगी।

उच्च राशि के चंद्रमा और स्वराशि के बुध के बीच बनने वाला यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों की बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा। इस शुभ योग से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और किसे करियर-व्यापार में बंपर लाभ मिलेगा।

द्विद्वादश योग किन राशियों के लिए शुभ

  • वृषभ राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो सकता है। आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार के संकेत है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • सिंह राशि

द्विद्वादश योग के बनने से आपका कर्म और लाभ का भाव सक्रिय होगा। इसलिए आपको कर्मों का उचित परिणाम मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे और कुछ लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की भी संभावना है। निवेश किया गया पैसा भी जबरदस्त लाभ आपको दिला सकता है। जो लोग नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस करने का विचार बना रहे हैं उन्हें किसी अनुभवी से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सेल्स और राजनीति क्षेत्र में इस राशि के जातक उपलब्धियां पाएंगे।

  • तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियों से भरा और बेहद सकारात्मक रहने वाला है । आप इस दौरान काफी खुशमिजाज मूड में रहेंगे। परिवार और प्रियजनों का आपको हर मोड़ पर पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं और सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने के साफ संकेत हैं।

  • कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र-बुध का यह द्विद्वादश योग मानसिक शांति लेकर आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव पूरी तरह से दूर होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

किस्मत का साथ मिलने से आपके जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे।आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे और नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।

  • मीन राशि

सुख और पराक्रम के भाव द्विद्वादश योग के प्रभाव से सक्रिय होंगे। इसलिए आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और उनका सही इस्तेमाल भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से सीनियर्स खुश हो सकते हैं और आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

इस राशि के जातक भाई-बहनों के जरिए भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोग नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते है। आपकी रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल आपको मिल सकता है।

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ