मां दुर्गा (सौ.AI) 
धर्म

Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय

Durgashtami Vrat 2026 :मासिक दुर्गा अष्टमी के व्रत और पूजन से प्रसन्न होकर मां दुर्गा नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती हैं। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और शत्रुओं से मुक्ति दिलाती हैं।

सीमा कुमारी

June Masik Durgashtami Vrat: मां दुर्गा की साधना के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस बार ज्येष्ठ माह में 22 जून को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में अधिकमास या पुरुषोत्तम मास का संयोग बना है।

इस महीने पड़ने वाले व्रत, त्योहार और पर्व धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते है। अधिकमास के पर्व का संयोग तीन वर्षों में एक बार बनता है, जिससे कि इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। बता दें कि अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहने वाला है।

मासिक दुर्गाष्टमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह में 22 जून को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत- 21 जून को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- 22 जून को दोपहर 03 बजकर 39 मिनट पर। अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक रवि योग- सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

मासिक दुर्गा अष्टमी की महिमा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी के व्रत और पूजन से प्रसन्न होकर मां दुर्गा नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती हैं। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य आदि प्रदान करती हैं। शत्रुओं से मुक्ति दिलाती हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी के व्रत नियम

  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी और उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
  • मंदिर में बैठकर हाथ में जल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • देसी घी का दीपक जलाएं और मां दुर्गा की आरती करें।
  • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
  • इस दिन काले रंग के कपडे भूलकर भी न पहनें।
  • सात्विक भोजन का सेवन करें।
  • मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन दान करने से धन
  • लाभ के योग बनते हैं जीवन में कोई कमी नहीं होती।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन भूलकर भी न करें।
  • व्रत के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें और किसी से वाद-विवाद न करें।
  • इस दिन बाल काटना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना वर्जित है।
  • किसी से बातचीत के दौरान अपशब्द न बोलें।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें