जगत के संचालक 'भगवान विष्णु' (lord vishnu ji) को समर्पित गुरुवार का दिन हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के साथ देव 'गुरु बृहस्पति' को भी समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से श्रीहरि विष्णु के साथ गुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि श्री हरि विष्णु को पीले रंग बहुत प्रिय हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, गुरुवार के दिन पांच पीले वस्तुओं का दान करने से आपके सभी कष्ट और समस्याएं दूर होती है। इससे भगवान विष्णु खुश होकर अपनी कृपा प्रदान करते हैं। साथ ही, जीवन में सेहत, धन और सफलता से संबंधित कोई भी समस्या नहीं होती हैं।
ऐसे में आइए जान लेते है गुरुवार के दिन किन पांच चीजों का दान करना भक्तों के लिए शुभ हो सकता है।
सरसों का तेल
पीला सरसों का तेल का दान करने से आप स्वास्थ्य, धन, और बाधाओं के निवारण में मदद कर सकते हैं।
पीला वस्त्र दान करें
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। पीले रंग को बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है और इससे लाभ होता है।
पीले फूल
घर के मुख्य द्वार पर पीले फूल रखें। इसके अलावा, पीले फूलों का दान करने से आप सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं। यह बृहस्पति ग्रह की ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में सकारात्मकता लाता है।
पीली दाल
पीली दाल का दान करने से आप आर्थिक वृद्धि, सुरक्षा और पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए व्रत
संतान सुख की प्राप्ति के लिए व्रत रखें। इस दिन व्रत रखने से बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख प्राप्त होता है।
ऐसे करें भगवान विष्णु की आराधना
गुरुवार के दिन स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति के आगे घी का दीपक और धूप जलाएं। विष्णु भगवान को पीली हल्दी का तिलक लगाकर उन्हें पीले लड्डू (जैसे बेसन या बूंदी) का भोग लगाएं और विष्णु जी की आरती करें। वहीं इस दिन केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें।
लेखिका- सीमा कुमारी