रक्षाबंधन के दिन करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रक्षाबंधन के दिन इन 6 वस्तुओं का करें दान, वास्तुदोष से मिलेगा छुटकारा और भाग्योदय के बनेंगे शुभ योग

Raksha Bandhan daan : रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि यह पुण्य और आशीर्वाद पाने का एक सुनहरा अवसर भी है। इस दिन कुछ खास वस्तुओं का दान करना शुभ होता है।

सीमा कुमारी

Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाला हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार हैं। जो इस बार 9 अगस्त को मनाया जा रहा हैं। रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्यार एवं विश्वास का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आपसी स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का उत्सव भी हैं।

इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं, जबकि भाई उन्हें जीवनभर सुरक्षा का वचन देते हैं। आपको बता दें, राखी बांधना, तिलक लगाना और मिठाई खिलाना तो परंपरा का हिस्सा है ही, लेकिन एक और महत्वपूर्ण कार्य है जो इस दिन बेहद शुभ माना जाता है—वह है दान। ऐसे में आइए जानते हैं, रक्षाबंधन के दिन किन 6 चीजों का दान करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है—

रक्षाबंधन के दिन करें इन चीजों का दान

  • करें सात अनाजों का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन सात अनाजों का दान करना शुभ होता हैं। सनातन धर्म में अन्न दान करना सबसे बड़ा दान माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन सात प्रकार के अनाज जैसे- गेहूं, चना, मूंग, चावल, जौ, मक्का, उड़द को किसी जरूरतमंद या गौशाला में दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती। ये दान विशेष रूप से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी प्रभावी होता है।

  • करें काले तिल और सफेद चावल

वास्तु शास्त्र की मानें तो, रक्षाबंधन के दिन सात अनाजों के अलावा काले तिल और सफेद चावल का दान करने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रक्षाबंधन पर ये दान करना विशेष रूप से रक्षा कवच का काम करता है। इसे किसी साधु, ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को दें।

  • करें जूते चप्पल का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु से संबंधित दोषों को शांत करने के लिए किसी गरीब को चप्पल या जूते दान करना शुभ होता है। रक्षाबंधन के दिन ये दान करने से जीवन में रुकावटें कम होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

  • घी, मिश्री और शहद

रक्षाबंधन के दिन मिश्री, घी और शहद का भी दान बहुत शुभ माना जाता है। ये चीजें शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ घर में सकारात्मकता भी लाती हैं। खासतौर पर मिश्री दान करने से वाणी दोष दूर होते हैं और पारिवारिक जीवन मधुर बनता है।

  • तांबे या पीतल के बर्तन

रक्षाबंधन पर तांबे या पीतल के बर्तन दान करने से घर में वास्तु दोष कम होता है। पीतल सूर्य और गुरु का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे स्वास्थ्य और धन में वृद्धि होती है। इन धातुओं से बने बर्तन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें। इससे शनि और राहु जैसे नकारात्मक ग्रहों की शांति होती है

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक