भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पुत्रदा एकादशी के दिन अन्न, पीले वस्त्र और हल्दी के दान की महिमा जानिए, ग्रहदोष से मुक्ति के साथ बनेंगे 'इन' बातों के योग

नए साल 2025 में पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से व्यक्ति को संतान की लंबी आयु का भी वरदान प्राप्त होता है।

सीमा कुमारी

Putrada Ekadashi: पुत्रदा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। यह व्रत हर वर्ष पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। नए साल 2025 में यह व्रत 10 जनवरी दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान को सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही,इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से व्यक्ति को संतान की लंबी आयु का भी वरदान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-

पुत्रदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान-

तुलसी के पौधे का दान

ज्योतिष के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी पौधे का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ होता है। जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए इस दिन तुलसी पौधे का दान करना न भूलें।

हल्दी का दान

ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को शुभ और पवित्र माना जाता है। हल्दी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन हल्दी का दान करने से व्यक्ति को ग्रह दोषों से छुटकारा मिल जाता है।

अन्न का दान

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह में रखा जाता है। इसलिए इसे पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस दिन आप चावल, दाल, गुड़, हल्दी और गेहूं का दान विशेष रूप से करें। इससे शुभता की प्राप्ति हो सकती है।

पीले वस्त्र का दान

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करना उत्तम एवं फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरुदोष है, तो पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करने से लाभ हो सकता है और जीवन में आ रही सभी बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

सनातन धर्म में दान का बड़ा महत्व

पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को करता है भगवान विष्णु उससे प्रसन्न होते हैं और संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक