सावन शिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शिवरात्रि को अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, पूरे होंगे अटके काम

Shivratri: सावन महीने की शिवरात्रि कावड़ जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करते है। उसके मनचाही मुराद पूरी होती है।

सीमा कुमारी

Sawan Shivratri 2025 Daan: कल 23 जुलाई को सावन महीने की शिवरात्रि पूरे देश भर में मनाई जाएगी। सावन महीने में सोमवार और शिवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व माना गया है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने की शिवरात्रि कावड़ जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करते है। उसके मनचाही मुराद पूरी होती है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, सावन शिवरात्रि पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि

मेष राशि के जातक सावन शिवरात्रि के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों के मध्य गुड़, सेब, अनार और शहद का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक सावन शिवरात्रि के दिन पूजा करने के बाद पोहा, दही और चीनी आदि चीजों का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए पूजा के बाद साबुत मूंग और हरे फल का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक सावन शिवरात्रि के दिन पूजा करने के बाद चावल, आटा, चीनी आदि चीजों का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन लाल रंग के कपड़े का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक सावन शिवरात्रि के दिन पूजा करने के बाद गन्ने का रस डाक बम और कांवड़ियों के मध्य वितरित करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन चावल और आटा का दान करें।

ये भी पढ़े:

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक करियर में तरक्की और उन्नति के लिए सावन शिवरात्रि पर मोतीचूर के लड्डू का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन बेसन के लड्डू का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक सावन शिवरात्रि के दिन पूजा के बाद छाता और चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्त होने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन काले तिल और साबुत उड़द का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक सावन शिवरात्रि के दिन पूजा करने के बाद चने की दाल, बेसन और पके केले का दान करें।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी