वट सावित्री व्रत पर इन खास चीजों का करें ये दान(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

वट सावित्री व्रत पर करें ये 5 विशेष दान, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान!

वट सावित्री व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं इस दिन दान का भी बहुत ज्यादा महत्व है तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?

सीमा कुमारी

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में स्त्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से करती हैं। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं इस दिन दान का भी बहुत ज्यादा महत्व है तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?

वट सावित्री व्रत पर इन खास चीजों का करें ये दान

शृंगार की सामग्री

वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है, इसलिए इस दिन सौभाग्य से जुड़ी सामग्री जैसे - सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां और बिंदी आदि का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वस्त्र का दान

इस दिन वस्त्रों का दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन किसी जरूरतमंद महिला को वस्त्रों का दान कर सकती हैं। माना जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

अनाज का दान

अनाज का दान हिंदू धर्म में हमेशा से ही पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में आप वट सावित्री व्रत के दिन चावल या अन्य किसी अनाज का दान कर सकती हैं। इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होगी और बरकत बनी रहेगी।

ऋतु फल यानी मौसमी फल

वट सावित्री व्रत के दिन ऋतु फल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप सुहागिन महिलाओं या किसी जरूरतमंद को ऋतु फल का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

घी और तेल

घी और तेल का दान भी इस व्रत में शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मंदिर या जरूरतमंदों को घी और तेल दान कर सकती हैं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

वट सावित्री व्रत पर दान करने का धार्मिक महत्व

वट सावित्री व्रत पर दान करने का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। कहते हैं कि इस दिन किए गए दान से न केवल पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए वट सावित्री व्रत पर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करें।

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं