कार्तिक पूर्णिमा को राशि के अनुसार करें वस्तुओं का दान 
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा को राशि के अनुसार करें वस्तुओं का दान, अड़चनें होंगी दूर, मिलेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बड़ा महत्व होता हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से पितृ और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की कई परेशानियों का भी अंत हो जाता है।

सीमा कुमारी

Kartik Purnima 2024: आज कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बड़ा महत्व होता हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से पितृ और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की कई परेशानियों का भी अंत हो जाता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको राशि अनुसार किन चीजों को दान करना चाहिए।

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस दिन लाल रंग की चीजों को दान करना शुभ होगा। खासकर, अगर आप गुड़ का इस दिन दान करते हैं तो जीवन में आपको सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गर्म और ऊनी कपड़े दान में देने चाहिए। इसके साथ ही सफेद खाद्य पदार्थों का भी आप दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आपके लिए हरे वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा। इसके साथ ही आप गाय को अगर इस दिन हरा चारा खिलाते हैं, तो इससे भी आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल और दूध से बने पदार्थों का दान करना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए स्वर्ण का दान करना शुभ माना जाता है। हालांकि, ऐसा करना सबके लिए संभव नहीं है, इसलिए आपको गेहूं का दान इस दिन करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस दिन मूंग दाल या हरा चारा दान करना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को जरूरतमंद लोगों को इस दिन यथासंभव आपको अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी भय दूर होते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को चना इस दिन दान करना चाहिए, इसके साथ ही गुड़ का दान भी आप कर सकते हैं। इन चीजों का दान आपके जीवन में समृद्धि लेकर आ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को पूर्णिमा वाले दिन बाजरा, केला, पीले रंग की मिठाइयां दान में देनी चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य जागता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंद लोगों को सामर्थ्य अनुसार धन देना चाहिए। इसके साथ ही आप कंबल या गर्म कपड़े भी दान में दे सकते हैं।

कुंभ राशि

आप इस दिन काली उड़द की दाल और काले रंग के कपड़े अगर दान में देते हैं, तो आपको उचित फलों की प्राप्ति जीवन में होती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन बेसन से बनी मिठाइयां और पीले रंग के फल दान करना शुभ हो सकता है।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया