तुलसी मंजरी से करे ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

तुलसी की मंजरी कर सकती है आपका बेड़ा पार, बस कर लें ये उपाय, धन ही धन

Tulsi Plant Upay: कहा जाता है कि तुलसी में मंजरी निकलना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में आप इस मंजरी से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

सीमा कुमारी

Tulsi Plant Manjari Upay: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। कहते हैं, जिस घर में तुलसी होती है, वहां लक्ष्मी का वास माना जाता है। हिंदू धर्म का कोई ऐसा घर नहीं होगा जहां तुलसी का पौधा न हो। घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद आम बात है।

हिंदू मान्यताओं की बात करें तो, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख, शांति बनी रहती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मकता बढ़ाने में भी सहायक है।

इसलिए इसे हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है और कई घरों में महिलाएं इसकी सुबह-शाम पूजा करती हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना खास ये पौधा होता है उतनी ही खास इस पौधे की मंजरी भी होती है।

ज्योतिष बताते है कि, तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को चढ़ाने से सौभाग्य बढ़ता है और जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आज हम आपको तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

तुलसी मंजरी से करे ये अचूक उपाय:

भगवान विष्णु को तुलसी मंजरी अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी मंजरी भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है इसलिए जब ये भगवान विष्णु को अर्पित की जाती तो इससे सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी को तुलसी मंजरी अर्पित करें

कहते हैं, अगर आपके जीवन में आर्थिक दिक्कतें चल रही हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी जरूर अर्पित करें। कहते हैं, ऐसा करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है। ये छोटा उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है।

गंगाजल में मिलाकर घर में छिड़कें

घर में हमेशा अशांति का माहौल है और छोटी बातों पर भी आए दिन झगड़ा हो रहा है, तो शुभ दिन में मंजरी को तोड़कर रख लें और सुबह रोजाना गंगाजल में मंजरी डालकर घर के हर कोने में छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता हैं। ध्यान रखें की मंजरी के दाने पैरों में न आएं।

लक्ष्मी-नारायण को अर्पित करें

तुलसी की मंजरी को एक लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रखने से जेब हमेशा हरी-भरी रहती हैं। इसे कपड़े में बांधने से पहले लक्ष्मी-नारायण को अर्पित करें। मान्यता है कि ये उपाय साल 2023 के पहले दिन करने से सालभर बरकत बनी रहती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज