शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनि प्रदोष की शाम कर लें ये विशेष उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा, शनिदोष से मिलेगी मुक्ति!

Shani Pradosh Vrat upay:आज 4 अक्तूबर को आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत एवं पूजा के अलावा कुछ ज्योतिष उपाय करने से भगवान शिव के साथ शनिदेव की भी कृपा होती हैं।

सीमा कुमारी

Shani Pradosh Vrat 2025: हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार आश्विन माह का अंतिम प्रदोष आज 4 अक्तूबर को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन उनका पूजन अवश्य करें।

अगर धर्म शास्त्रों की बात करें तो, प्रदोष व्रत की शाम को, यानि प्रदोष काल में भोलेनाथ प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और ऐसे में यदि उनका विधि-विधान से पूजन किया जाए, तो वह अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

बता दें कि, यह व्रत शनिवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ रहा है इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन कुछ उपाय अपनाना बेहद ही कारगर एवं फलदायक होता है। आइए बिना देर किए जानते हैं इस दिन की जाने वाली विशेष उपायों के बारे में-

शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय:

उड़द और मिठाई का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति तनाव से घिरा हुआ है तो उसे शनि प्रदोष व्रत के दिन मंदिर में काली उड़द और मिठाई का दान करना चाहिए। ऐसा करने से तनाव दूर हो जाता है।

काला कंबल का दान

शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है और जीवन में सकारात्मक आती है।

सरसों के तेल का दान

कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करें और शनि देव के बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से अटके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

पशु-पक्षियों की सेवा

किसी मनोकामना पूर्ति से शनि प्रदोष व्रत रख रहे हैं तो इस दिन पशु-पक्षियों की सेवा करें और खासकर कौए को रोटी अवश्य डालें। इसके साथ पूजा के समय शनि देव के बीज मंत्र का 11 बार जाप करें।

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत के दिन दान पुण्य को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस विशेष दिन पर किसी जरूरतमंद लोगों को काला कपड़ा, काली उड़द, जूता-चप्पल इत्यादि का दान करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में उत्पन्न होने कई प्रकार के ग्रह दोष दूर होते हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब