माता लक्ष्मी(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज रात करें ये अचूक उपाय, माता लक्ष्मी की कृपा से साल भर नहीं होगी पैसे की कमी

Lakshmi Mata Blessing Tonight :आज रात माता लक्ष्मी के ये अचूक उपाय करें और घर में धन व समृद्धि बनाएँ। इन उपायों से पूरे साल पैसे की कमी नहीं होगी और सुख-शांति बनी रहेगी।

सीमा कुमारी

Lakshmi Puja Remedies: हिंदू नववर्ष की शुरुआत के बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है। जो कि आज 23 मार्च को है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से धन की देवी माता लक्ष्मी का व्रत और पूजन करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा दृष्टि अपने भक्तों पर सदैव बनाए रखती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी के दिन रात के समय कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। बल्कि साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

लक्ष्मी पंचमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

आज लक्ष्मी पंचमी की पूजा का शुभ समय शाम 06:34 बजे के बाद है। ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल या निशिता काल में करना शुभ माना जाता है। इस समय पूजा करने से धन, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मी पंचमी की रात के अचूक उपाय

  • तिजोरी में रखें ये वस्तुएं:आज रात पूजा के दौरान 5 हल्दी की गांठें, 5 गोमती चक्र और 5 सिक्के मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। अगले दिन इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें।
  • विशेष पूजा और पाठ: लक्ष्मी पंचमी पर श्रीयंत्र की पूजा करें और 'कनकधारा स्तोत्र' या 'श्री सूक्त' का पाठ करें।
  • इन मंत्रों का जाप: पूजा के समय "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें, यह धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
  • कमल या लाल फूल: मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है, इसे अर्पित करने से आर्थिक स्थिरता आती है। आप लाल गुलाब या कनेर के फूल भी चढ़ा सकते हैं।
  • दीपदान: घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • कपूर से आरती: आज रात कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है।

लक्ष्मी पंचमी का आध्यात्मिक महत्व

सनातन धर्म में लक्ष्मी पंचमी का आध्यात्मिक महत्व है। लक्ष्मी पंचमी का त्योहार मां लक्ष्मी की उपासना का पर्व है। यह दिन विशेष रूप से धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए माना जाता है।

इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से घर में सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि आती है। खासकर व्यापारियों और गृहस्थों के लिए यह अत्यंत शुभ माना जाता है। लक्ष्मी पंचमी को पूजा करने का समय सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल या निशिता काल में श्रेष्ठ होता है। इस दिन खासकर साफ-सफाई, दीप प्रज्वलन और सात्विक भोग अर्पित करना शुभ फल देता है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा