सोमवार के दिन करें ये विशेष उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

भगवान शिव की विशेष कृपा के लिए सोमवार को करें ये काम, भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनने लगगे सभी बिगड़े काम

आज यानी सोमवार का दिन शिव साधना आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। अगर आप भी शिव शक्ति की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन भक्ति भाव से महादेव और जगत की देवी की पूजा करें।

सीमा कुमारी

Monday Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। वही, आज यानी सोमवार का दिन शिव साधना आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा -अर्चना करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से देवों के देव महादेव की असीम कृपा बरसती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

आपको बता दें, सोमवार के दिन शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी महादेव का कृपा पाना चाहते हैं तो आज यानी सोमवार के दिन कुछ खास कामों को जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहेगी। आज हम आपको सोमवार के दिन की जाने वाली विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते है इन विशेष उपायों के बारे में -

सोमवार के दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशेष उपाय :

शिवलिंग का करें अभिषेक

सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर काले तिल, शहद, दही और घी व पंचामृत से अभिषेक जरूर करें। इससे घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है।

‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का करें जाप

सोमवार के दिन भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप जरूर करें। मान्यता है कि इस चमत्कारी मंत्र का जाप अगर सोमवार के दिन 108 बार किया जाए तो सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा, आप शिव के महामृत्युजंय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं इससे उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

दीपक जलाएं

सोमवार के दिन संध्याकाल शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं साथ ही विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से महादेव की कृपा बरसती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं।

'शिवरक्षा स्तोत्र' का पाठ

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग की ​विधिवत पूजा करें। साथ ही शिवरक्षा स्तोत्र का पाठ भी करें। ऐसा करने से जीवन के संकट दूर हो जाते हैं।

गरीबों और जरूरतमंदों को करें दान

अगर सोमवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करते है तो ऐसा करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा