गणेश जयंती पर करें ये खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

संतान-प्राप्ति के लिए गणेश जयंती के दिन करें ये उपाय, मनोकामना होगी पूरी, सुख-समृद्धि के लिए चढ़ाएं यह वस्तु

शिव गौरी पुत्र भगवान गणेश को समर्पित गणेश जंयती हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन से तमाम समस्याओं का अंत हो जाता है। संतान प्राप्ति के योग बनते है।

सीमा कुमारी

Ganesh Jayanti 2025: शिव गौरी पुत्र भगवान गणेश को समर्पित गणेश जंयती हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। गणेश जंयती हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जंयती कल 1 फरवरी 2025 दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

इस दिन को देशभर में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- गणेश जयंती, माघ विनायक चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी। हिंदू धर्म में गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन से तमाम समस्याओं का अंत हो जाता है। और संतान प्राप्ति के योग बनते है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

गणेश जयंती पर करें ये खास उपाय :

खिचड़ी का दान

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए जयंती के दिन मूंग की दाल में चावल मिलाकर दान करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

हल्दी का उपाय

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए हल्दी भी अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि गणपति को हल्दी चढ़ाने से वह अति प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए इस दिन भगवान गणेश को हल्दी चढ़ाना न भूलें।

चढ़ाएं दूर्वा

भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। इसलिए, गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश तो 11 या 21 जोड़ी में दूर्वा जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन के हर कष्ट से छुटकारा मिलेगा।

संतान सुख के लिए रखें बाल गणेश

जो लोग बप्पा के सामने संतान सुख के लिए अर्जी लगाना चाहते हैं। उन्हें अपने घर में बाल गणेश की प्रतिमा या उनकी तस्वीर रखकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। नियमित बाल गणेश के पूजन-अर्चन से संतान-प्राप्ति में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही बुद्धिमान, स्वस्थ्य संतान की प्राप्ति होती है।

जानिए क्या है गणेश जयंती महत्व

सनातन धर्म में गणेश जयंती का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है।

उनके हर कार्य बनने लगते है। गणेश जयंती के दिन निसंतान दंपति पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ प्रथम पूज्य श्री गणेश का पूजन एवं व्रत करते है। उन्हें उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज