6 जून 2024 गुरुवार को 'वट सावित्री व्रत'(Vat Savitri Vrat 2024) का पावन व्रत पूरे देशभर में मनाया जाएगा। धार्मिक मत है कि, वट सावित्री व्रत रखने से कुंवारी लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। साथ ही मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र में शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो वट सावित्री व्रत पर पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। आइए जानें इन उपायों के बारे में-
1- ज्योतिषियों के मुताबिक, अगर आप शीघ्र विवाह करना चाहती हैं, तो वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें। इस समय मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। अब अर्पित सिंदूर को ग्रीवा में लगाएं। इस समय भगवान शिव और मां पार्वती से शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करें।
2-इस दिन जल्दी विवाह के लिए जल में रोली मिलाकर बरगद के पेड़ को जल-अर्पित करना चाहिए और सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इस दौरान वट वृक्ष को लाल धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
3-कुंवारी लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा करें। इस समय वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा जरूर करें। अगर, शारीरिक रूप से आप सक्षम नहीं हैं, तो 21 बार ही परिक्रमा करें।
4-वट सावित्री व्रत के दिन पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की उपासना करें और गंध, पुष्प, धूप, दीप इत्यादि से भगवान की उपासना करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। लेखिका-सीमा कुमारी