वरलक्ष्मी व्रत पर रात के समय करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज है 'वरलक्ष्मी व्रत', रात में करें ये उपाय, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, बरसेगा धन-दौलत

Varalakshmi: आज वरलक्ष्मी व्रत मनाई जा रही है। यह व्रत धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से धन, वैभव का आशीष मिलता है।

सीमा कुमारी

Varalakshmi Vrat 2025 : आज यानी 8 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रत पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह व्रत धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। हिंदू धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व है।

हिंदू मतों के अनुसार, यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि, इस व्रत को करने से न केवल धन-धान्य की प्राप्ति होती है, बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

साथ ही, इस दिन ज्योतिषयों के अनुसार, कुछ उपाय करने से जातकों के घर से दरिद्रता का नाश भी होता है और धन, वैभव, संतान, विद्या, सुख, सौभाग्य, वीरता और साहस जैसी आठ तरह की लक्ष्मी का आशीष मिलता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

वरलक्ष्मी व्रत पर रात के समय करें ये उपाय :

  • 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,वरलक्ष्मी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनके चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इसे किसी लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

  • श्री सूक्त' का पाठ

वरलक्ष्मी व्रत की रात के समय मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और 'श्री सूक्त' का पाठ करें। इस उपाय को करने से धन की मुश्किलें दूर होती हैं।

  • कमल का फूल चढ़ाएं

वरलक्ष्मी व्रत की रात में मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। कमल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इस उपाय को करने से देवी प्रसन्न होती हैं।

  • घी का दीपक जलाएं

वरलक्ष्मी व्रत की रात के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

  • मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें

वरलक्ष्मी व्रत के दौरान लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन्हें गुड़ से बनी खीर का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से घर में देवी की कृपा बनी रहती है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस