शिव जी की कृपा पाने के लिए करें ये चमत्कारी उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

सावन में ज़रूर करें ये चमत्कारी उपाय, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, होंगी हर इच्छा पूरी

सावन महीना सभी शिव भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सावन महीने में शिव जी की पूजा करने से भक्ति सभी इच्छाएं मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन में शिव जी की कृपा पाने के लिए कौन सा चमत्कारी उपाय करें।

सीमा कुमारी

Sawan Somvar 2025: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका हैं। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए जाना जाता हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है। सावन के महीने का हर दिन, विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार और 16 सोमवार के खास दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है।

साथ ही, इस दौरान की गई पूजा, व्रत और विशेष उपाय न केवल आध्यात्मिक लाभ देते हैं, बल्कि जीवन की कई समस्याओं का समाधान भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है सावन में शिव जी की कृपा पाने के लिए कौन सा चमत्कारी उपाय करें, जिनसे जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो जाए।

सावन में शिव जी की कृपा पाने के लिए करें ये चमत्कारी उपाय :

विवाह में आ रही बाधा दूर करने का उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार, विवाह में आ रही बाधा दूर करने के लिए सावन महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करें और जल में केसर मिलाकर रुद्राभिषेक करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए विवाह होने की प्रार्थना करें। कहा जाता है कि यह उपाय विवाह योग को प्रबल करता है और शीघ्र शुभ समाचार की संभावना बढ़ती है।

मनचाहा योग्य वर पाने के लिए उपाय

यदि आप मनचाहा और योग्य जीवनसाथी चाहती हैं, तो सावन के सोमवार को यह सरल उपाय करें। प्रातः गंगाजल डालकर उस पानी से स्नान करें। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें। भगवान शिव को सफेद पुष्प, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें।

धन-संपत्ति में वृद्धि का उपाय

यदि आप अपने जीवन में समृद्धि चाहते हैं तो सावन के हर सोमवार को सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और पास के शिव मंदिर में जाएं। शिवलिंग पर पहले गंगाजल और शुद्ध जल से अभिषेक करें। फिर रोली और अक्षत से तिलक करें। शक्कर व ताजे फल का भोग अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर भगवान को प्रणाम करें और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें। इस उपाय से जीवन में आर्थिक स्थिरता और समृद्धि आने लगती है।

रोगों से मुक्ति के लिए उपाय

अगर आप रोगों से मुक्ति या मानसिक शांति की तलाश में हैं, तो सावन सोमवार को शिव मंदिर जाकर यह सेवा करें। मंदिर परिसर की साफ-सफाई करें या सहयोग दें। भगवान शिव को स्वच्छता प्रिय है, यह सेवा उन्हें अत्यंत प्रिय होती है। इससे जीवन में आरोग्यता, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़े:

संकटों से छुटकारा पाने के उपाय

यदि आप जीवन में नकारात्मकता और संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन सोमवार को स्नान करके शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर भांग और बेलपत्र अर्पित करें। भांग चढ़ाने से मन की अशुद्धियों से मुक्ति मिलती है और बेलपत्र चढ़ाने से जीवन के सभी संकट शांत होते हैं। यह उपाय करने से नकारात्मकता और संकटों से छुटकारा मिलता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है