सोमवार के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सोमवार दूर करेगा गृहक्लेश और आर्थिक तंगी, इस दिन महादेव शिव जी की पूजा में करें ये काम, भोलेनाथ करेंगे कृपा

ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से साधक की मनचाही मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सभी तरह के दुखों से निजात मिलती है।

सीमा कुमारी

सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। ऐसे में आज सोमवार है यानी भोलेनाथ की आराधना का दिन।

ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव को पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन आप कुछ खास तरह का उपाय कर लेते हैं, तो फिर भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं भी दूर होंगी, तो चलिए जानते हैं 5 उपाय जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

देवाधिदेव भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-

आर्थिक तंगी से मुक्ति

अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो फिर आप सोमवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और धन संबंधी परेशानी से निजात मिल सकती है।

नौकरी में आ रही बाधा होगी दूर

अगर आपकी नौकरी में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है तो नौकरी में तरक्की के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। सोमवार के दिन शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए सोमवार के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें-दूसरा बड़ा मंगल ‘इस’ दिन, इन स्थानों में जलाएं दीया, बजरंगबली हनुमान जी दूर करेंगे सारे कष्ट

गृहक्लेश होंगे दूर

वहीं, घर में हो रहे क्लेश को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर बेलपत्र अर्पित करिए और एक कटोरी चावल का दान करने से भी आपके जीवन में तरक्की बनी रहेगी। इससे गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है।

कामकाज में होगा सुधार

कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सोमवार के दिन बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल से शिवलिंग को अभिषेक करिए। इससे आपके कामकाज में सुधार हो सकता है।

सुख-शांति बनी रहेगी

सोमवार के दिन आप शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर सकते हैं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे, सुख-शांति और बरकत आएगी। आप 41 सोमवार का व्रत करते हैं, तो फिर जीवन में बदलाव आपको महसूस होने लगेगा।

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं