सावन में करें बेलपत्र के चमत्कारी उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सावन में बेलपत्र के ये उपाय कर सकते हैं चमत्कार, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

Sawan 2025: सावन के दौरान शास्त्रों में बताए गए बेलपत्र से जुड़े कुछ खास उपाय कर ले तो व्यक्ति के जीवन से गरीबी दूर हो सकती है। साथ ही, भोले बाबा की विशेष कृपा से धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है।

सीमा कुमारी

Bel Patra ke Upay: देवाधिदेव महादेव को समर्पित सावन महीना हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा, आराधना और भक्ति के लिए जाना जाता है। वहीं,भगवान भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र का प्रयोग भी जरूर किया जाता है। मान्यता है कि बेलपत्र का पेड़ शिवजी को बेहद प्रिय है।

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सावन के दौरान शास्त्रों में बताए गए बेलपत्र से जुड़े कुछ खास उपाय कर ले तो उसके जीवन से गरीबी दूर हो सकती है। साथ ही, भोले बाबा की विशेष कृपा से धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें सावन के लिए बेलपत्र के चमत्कारी उपायों के बारे में-

सावन में करें बेलपत्र के चमत्कारी उपाय

  • धन प्राप्ति के लिए

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सावन महीने में धन प्राप्ति के लिए सावन सोमवार को 5 बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद इन पत्तों को उठाकर अपनी तिजोरी या पर्स में रखें। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इससे अर्थिक तंगी दूर होती और धन की कमी नहीं होती है। अगर आप धन कामना की इच्छा रखते है तो ये उपाय जरूर करें।

  • मनचाही तरक्की के लिए

सावन महीने में मनचाही तरक्की के लिए सावन से लेकर 11 सोमवार तक शिवलिंग पर 5 बेलपत्र, दूध और शहद चढ़ाएं और ‘ओम नमः शिवाय‘ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाही तरक्की के योग बनते हैं।

  • विवाह में शीघ्रता के लिए

कहा जाता है कि, शीघ्र विवाह के लिए सावन के सोमवार को 108 बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने और ‘ओम नमः शिवाय‘ मंत्र का जाप करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होती हैं।

  • निरोगी काया के लिए

अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो 108 बेलपत्रों को चंदन के इत्र में डुबोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और ‘ॐ हौं जूं सः‘ मंत्र का जाप करें। कहते हैं कि इससे बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

  • भोलेनाथ की कृपा के लिए

सावन के महीने में 1008 बेलपत्रों पर ‘ओम नमः शिवाय‘ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन