दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें दान-पुण्य 
धर्म

दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें दान-पुण्य, मिलेगी शुभ और लाभ की विशेष कृपा

दीपावली का पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस के दिन से शुरू हो जाता है। इन पांच दिनों में भक्तों को देवी-देवताओं की पूजा करने से तो लाभ होता ही है, साथ ही इस दौरान दान का भी बड़ा महत्व है। आप अगर अपनी राशि के अनुसार दीवाली पर इन चीजों का दान करते हैं, तो इससे आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होती है।

सीमा कुमारी

Diwali 2024:दीपावली का पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस के दिन से शुरू हो जाता है। धनतरेस के बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इन पांच दिनों में भक्तों को देवी-देवताओं की पूजा करने से तो लाभ होता ही है, साथ ही इस दौरान दान का भी बड़ा महत्व है।

ऐसे में आप अगर अपनी राशि के अनुसार दीवाली पर इन चीजों का दान करते हैं, तो इससे आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आप अपनी राशि के अनुसार ही वस्त्र धारण कर लक्ष्मी जी का पूजन कर सकते हैं।

राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दीवाली के अवसर पर गरीबों या जरूरतमंद लोगों में शक्कर का दान करना चाहिए। साथ ही आप इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर मां लक्ष्मी का पूजन कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को दीपोत्सव पर हरी मूंग का दान करना चाहिए। साथ ही आप दीवाली की पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को लक्ष्मी जी के पूजन में फिरोजी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। वहीं आप इस दिन पर मंदिर या फिर जरूरतमंद लोगों में चावल का दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को दीवाली पर गुड़ का दान करना चाहिए। इसी के साथ हल्के या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को दीवाली के विशेष अवसर पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसी के साथ आप शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दीवाली की पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दीवाली के खास मौके पर लक्ष्मी जी की पूजा के बाद ब्राह्मणों को कुछ मीठा खिलाएं और दक्षिणा दें। इस दिन आप लक्ष्मी पूजन के दौरान ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए दीवाली के अवसर पर पुस्तक का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही अगर आप गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी जी पूजा करते हैं, तो इससे आपको कृपा प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दीवाली के खास मौके पर चने की दाल और गुड़ दान करना चाहिए। आप इस दिन पर मेहरून रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दीवाली पर लोहे से बनी चीजों का दान करना बेहतर माना जाता है। साथ ही इस राशि के जातकों को कत्थई (Brown) के कपड़े धारण करने चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को दीवाली पर साबुत धनिए का दान करना चाहिए। साथ ही आप इस दिन ब्राह्मणों को भोजन भी करवा सकते हैं। आप नीले रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक दीवाली के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें मलाल गुलाब अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मीन राशि

दीवाली पर मीन राशि के जातकों को गरीब व जरूरतमंद को कंबल दान करने चाहिए। आप इस दिन पर सिल्वर रंग के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी जी का पूजन कर सकते हैं।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली