दीवाली की तारीख फोटो.एआई
धर्म

Diwali 2026 Date: कब है दिवाली और भाई दूज? यहां देखें तारीख, धनतेरस से लेकर गोवर्धन पूजा तक का कैलेंडर

Diwali Kab Hai 2026: दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी या किसी और दिन? जानिए दिवाली की सही तारीख, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, धनतेरस से भाई दूज तक के त्योहारों का कैलेंडर और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें।

रीता राय सागर

Highlights:

  • दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी।

  • धनतेरस 6 नवंबर को और छोटी दिवाली 7 नवंबर को है।

  • भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी।

Lakshmi Puja Muhurat 2026: दिवाली हिंदू धर्म में एक बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपक, रंगोली और रोशनी से सजाते हैं। शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाई जाती है।

साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर यानी रविवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं दिवाली की तारीख और लक्ष्मी पूजा के मुहूर्त से जुड़ी हर जानकारी।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भक्त मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए पूरे भक्ति भाव से आराधना करते हैं। पूजा के लिए प्रदोष काल को शुभ माना जाता है। नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5:55 बजे से 7:51 बजे तक है।

धनतेरस से भाई दूज तक कब हैं त्योहार?

दिवाली का पर्व कई दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसके बाद 7 नवंबर, शनिवार को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी है। 8 नवंबर, रविवार को मुख्य दिवाली और लक्ष्मी पूजा होगी। गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। वहीं, भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी।

भाई दूज 2026 कब है?

भाई दूज दिवाली के बाद मनाया जाने वाला त्योहार है। यह भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसके बाद भाई अपनी खुशी के अनुसार बहनों को उपहार देते हैं। भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी।

त्योहार की तारीख कुछ इस प्रकार से है-

धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार

छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी): 7 नवंबर 2026, शनिवार

दिवाली और लक्ष्मी पूजा: 8 नवंबर 2026, रविवार

गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार

भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल