आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
धर्म

Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!

Daily Horoscope 16 February 2026: सोमवार 16 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए क्या नई चुनौतियां और अवसर लेकर आया है। जानें अपनी राशि का हाल और बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में होने वाला बदलाव।

प्रीति शर्मा

Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। सोमवार 16 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी है और श्रवण नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से आप विपरीत परिस्थितियों पर विजय पा लेंगे। कामकाज समय पर पूरा होगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। मानसिक चिंताएं दूर होंगी और सामाजिक कार्यों में आपकी कीर्ति फैलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे रुके हुए प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी कार्यप्रणाली लाभदायक सिद्ध होगी। भाग्य का साथ मिलने से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। गुरुजनों और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सफलता की कुंजी बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। हालांकि मन में किसी अज्ञात भय के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है लेकिन उत्साह बनाए रखें। समय व्यर्थ न गंवाएं।

सिंह राशि (Leo)

अचानक किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। व्यापार और व्यवसाय की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों या स्वजनों से मुलाकात मन को सुकून देगी। यश और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा। मन का डर दूर होगा और शांति महसूस करेंगे। किसी खोई हुई वस्तु के वापस मिलने की खुशी होगी। मित्रों का सहयोग आज आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका मन दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में लगेगा। धन का व्यय धार्मिक आयोजन पर हो सकता है। पारिवारिक क्लेश और पुरानी चिंताओं का निवारण होगा। मानसिक स्थिति सामान्य और समाधानकारी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आज हल हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंताएं घेर सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको अपने सगे-संबंधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी पूज्य व्यक्ति या गुरु की सलाह आपके व्यापार या करियर के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। मानसिक रूप से आप काफी शांत महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में संभलकर रहने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा जिससे शारीरिक थकान संभव है। हालांकि कुछ नए और सुखद अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं।

व्यापार भविष्य

16 फरवरी 2026 को श्रवण नक्षत्र का प्रभाव बाजार पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के इस योग के कारण व्यापारिक जगत में बड़ी हलचल संभव है।

कपास और रूई: बाजार में मांग बढ़ने से कपास और रूई के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।

धातु बाजार: सोना और चांदी की कीमतों में मंदी का रुख रहेगा। निवेशकों के लिए आज का मार्केट भाव महत्वपूर्ण रहेगा।

किराना बाजार: गुड़ और खांड के भाव में स्थिरता आएगी।

आज का भाग्यांक: 3720

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में