ये है अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज छठ पूजा का संध्या अर्घ्य, जानिए पटना, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ शहरों में सूर्यास्त का समय

Chhath Sunset Time: आज छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में आज यहां जान लें पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, देवघर, पश्चिम बंगाल शहरों में सूर्यास्त का समय।

सीमा कुमारी

Chhath Sunset Time Today: पूरे देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही श्रद्धाभाव और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। सूर्य देव और छठी मईया को समर्पित छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। सनातन लोक परंपरा के अनुसार, इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की खास परंपरा है, जिसे संध्या अर्घ्य या अस्ताचलगामी अर्घ्य कहा जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि परंपरा के अनुसार, खरना के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है और फिर तीसरे यानी आज और चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का समापन होता है।

सनातन धर्म में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। लेकिन, छठ ही एक मात्र ऐसा त्योहार है, जब डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

आपको बता दें, छठ के अलावा ऐसी कोई विशेष तिथि या पर्व नही है, जब डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा होती है। छठ में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर हम छठी मईया और सूर्य देव को धन्यवाद देते हैं।

मान्यता है कि अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव में संतुलन व धैर्य रहता है।आज पूरे देशभर में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

आप चाहे भारत के किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में रहते है। इस पर्व को लेकर आस्था में कोई कमी नहीं होती है। खासतौर पर बिहार, उतर भारत में। ऐसे में आइए यहां जान लीजिए आज आपके शहर में सूर्यास्त का समय क्या रहने वाला है।

ये है अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय

  • दिल्ली -  शाम 5 बजकर 40 मिनट
  • रांची - शाम 5 बजकर 13 मिनट
  • कोलकाता - शाम 5 बजकर 04 मिनट
  • पटना - शाम 5 बजकर 12 मिनट
  • लखनऊ - शाम 5 बजकर 27 मिनट
  • नोएडा - शाम 5 बजकर 40 मिनट
  • गया जी - शाम 5 बजकर 13 मिनट
  • आगरा - शाम 5 बजकर 38 मिनट
  • बेंगलूरू - शाम 5 बजकर 55 मिनट
  • चेन्नई - शाम 5 बजकर 44 मिनट
  • गोरखपुर - शाम 5 बजकर 18 मिनट
  • मुबंई - शाम 6 बजकर 08 मिनट
  • जमशेदपुर- शाम 5 बजकर 11 मिनट
  • भोपाल - शाम 5 बजकर 45 मिनट
  • इंदौर - शाम 5 बजकर 42 मिनट

आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि पर लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा अपने चरम पर है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का आज तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य का दिन कहा जाता है। आज व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर सायंकाल डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा