चंद्र ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

होलिका दहन पर पूर्ण चंद्र ग्रहण! वृषभ राशि सहित 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Chandra Grahan 2026 Time: 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।

सीमा कुमारी

Holika Dahan Lunar Eclipse: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है और इस दिन होलिका दहन भी मनाया जाएगा। यह ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा। जानकारों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा।

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरु होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। हालांकि, उपच्छाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से ही हो जाएगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ संकेत दे रहा है।

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण तीन राशियों के लिए शुभ

  • वृषभ राशि: आर्थिक रूप से राहत

ज्योतिषयों के अनुसार, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए भुगतान या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के संकेत मिल रहे हैं। कई जगहों पर प्रमोशन के अवसर सामने आ सकते हैं।

  • सिंह राशि: समाज में मान-सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला हैं। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते है और करियर में बदलाव या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगा। सरकारी कामकाज या प्रशासनिक मामलों में सफलता मिल सकता हैं।

आय के नए स्रोत खुलने के संकेत बताए जा रहे हैं, जैसे नए प्रोजेक्ट्स, अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ या अलग सेक्टर में काम मिलना।

इसके अलावा, अचानक धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं, जो अप्रत्याशित अच्छे अवसरों का संकेत हो सकते हैं।

  • धनु राशि:सकारात्मक बदलाव

धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। बिजनेस में विस्तार के योग हैं और साझेदारी से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

निवेश से मुनाफा हो सकता है, खासकर लंबी अवधि के निवेश में। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है और यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो