मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

चैत्र नवरात्रि पर माता का पूजन से लेकर कलश स्थापना में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, नोट करें पूजा सामग्री लिस्ट

Navratri Kalash Sthapana Items List :चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। इस दौरान सही पूजा सामग्री का होना बेहद जरूरी माना जाता है।

सीमा कुमारी

Chaitra Navratri Puja Samagri: आदि शक्ति मां भवानी को समर्पित चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 19 मार्च दिन गुरुवार से हो रही है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते है। लेकिन कहा जाता है कि सही पूजा सामग्री के बिना यह अधूरी रहती है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक विधिपूर्वक आराधना करने के लिए कुछ जरूरी सामग्रियों की आवश्यकता होती है, जैसे कलश, नारियल, फूल, माला, अक्षत (चावल), हल्दी, सिंदूर, फल, मिठाइयां आदि।

मान्यता है कि इन सामग्रियों के साथ पूजा करने से मां की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। ऐसे में यहां जानिए नवरात्रि पूजा की पूरी पूजन सामग्री की लिस्ट।

नवरात्रि पूजा के लिए आवश्यक सामग्री

  • मां दुर्गा की तस्वीर या कैलेंडर
  • माता के लिए चौकी
  • श्रृंगार की सामग्री
  • मिट्टी का पात्र और जौ (जवारे बोने के लिए)
  • तांबे या मिट्टी का कलश
  • आम के पत्ते
  • नारियल
  • कुश या कंबल वाला आसन
  • रोली और कुमकुम
  • अक्षत (चावल)
  • लाल चुनरी
  • मातरानी का ध्वज
  •  फूल और माला
  • अगरबत्ती और धूप
  • दीपक और घी या तेल
  • पंचमेवा, गुग्गल, लोबान, माचिस
  • पान, सुपारी और लौंग-इलायची
  • फल और मिठाई का भोग
  • गंगाजल
  • कपूर और आरती थाली

चैत्र नवरात्रि का धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इन नौ दिनों में देवी शक्ति के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन देवी मां शैलपुत्री की नवरात्रि में घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त रोजाना देवी की पूजा-अर्चना करते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं। नौवें दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई माता की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व अत्यंत आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब