शारदीय नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

इस बार नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये 4 चीजें, चमक उठेगा सोया भाग्य, दूर होगी आर्थिक तंगी

Navratri: जल्द ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है।अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान ये 4 चीजें अपने घर जरूर ले आएं। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025 Upay: जल्द ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित ‘शारदीय नवरात्रि’ का महापर्व इस साल 22 सितंबर 2025 से सोमवार से शुरू हो रही है वहीं, 2 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी के दिन समाप्त होगी।

हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा (Shardiya Navratri) की जाती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान खास उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख, सौभाग्य और खुशहाली आती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान ये 4 चीजें अपने घर जरूर ले आएं। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में-

शारदीय नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये चीजें

त्रिशूल

ज्योतिषयों का मानना है कि, अगर आप विषम यानी आर्थिक परिस्थिति से गुजर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सुख और शांति नहीं है तो शारदीय नवरात्र से अच्छा कोई दिन नहीं हैं। कहते है इस दौरान छोटा सा त्रिशूल घर ले आएं। अगले दिन स्नान-ध्यान के बाद त्रिशूल को पूजा स्थल पर रखकर पूजा करें। आप चाहे तो त्रिशूल पर लाल रंग की चूनरी भी बांध सकते हैं। पूजा के बाद आप त्रिशूल को घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। इससे जीवन में व्याप्त नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

मां दुर्गा की प्रतिमा

शारदीय नवरात्र के दौरान त्रिशूल के अलावा चांदी से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा घर जरूर ले आएं। अगले दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

शंख

कहते है शारदीय नवरात्र के दौरान शंख जरूर लेकर आएं। जगत की देवी मां दुर्गा अपने एक हाथ में शंख धारण कर रखी हैं। इसके लिए घर पर शंख रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना पूजा के समय शंख जरूर बजाएं।

डमरू

शारदीय नवरात्र के दौरान शंख के अलावा डमरू लाना भी बड़ा शुभ होता है। अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो नवरात्र के दौरान डमरू घर ले आएं। अगले दिन डमरू को पूजा स्थल पर स्थापित करें।

आप चाहे तो त्रिशूल में भी डमरू में भी बांध सकते हैं। वहीं, पूजा के बाद पूरे घर में डमरू बजाएं। इस उपाय को करने से घर में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है।

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें