Thursday Worship Remedies For Success: सनातन धर्म में सभी सात दिनों को अलग-अलग ग्रहों और देवताओं की उपासना के लिए समर्पित बताया गया है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है और इसे अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना गया है।
मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा तथा मंत्र-जाप से कुंडली में मौजूद गुरु दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। इस दिन कुछ उपाय करें तो देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न हो सकते हैं। गुरुवार का व्रत रख सकते हैं जिससे जीवन में सुख और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें-प्रद्युम्न चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये गलती, पहले जान लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
गुरु ग्रह की शांति के लिए "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करना भी बहुत प्रभावशाली है। यदि आप पूरी श्रद्धा और नियम के साथ ये छोटे-छोटे बदलाव करते हैं, तो जीवन में तरक्की के बंद रास्ते खुल जाते हैं और घर में खुशहाली आती है।