भौम प्रदोष व्रत कथा फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Bhaum Pradosh Vrat Katha: भक्त की परीक्षा लेने पहुंचे हनुमानजी, बेटे की पीठ पर जलवाई आग और फिर हुआ चमत्कार

Pradosh Vrat Katha In Hindi: मंगलवार को पड़ने वाले भौम प्रदोष व्रत की कथा बेहद चमत्कारिक है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उनकी आराधना के साथ इस कथा को अवश्य सुनना चाहिए।

रीता राय सागर

Mangal Pradosh Vrat Katha: भौम प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष का व्रत है। इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमानजी की आराधना का भी विशेष महत्व है। भौम प्रदोष से एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। जिसमें एक वृद्ध महिला की अटूट भक्ति और उनके विश्वास की परीक्षा का वर्णन मिलता है। आपको भी यह कथा अवश्य सुननी चाहिए।

भौम प्रदोष व्रत की पौराणिक कथा

बहुत समय पहले एक नगर में एक वृद्ध महिला रहती थी। उसका एक ही पुत्र था। वह हनुमानजी की परम भक्त थी और हर मंगलवार को नियमपूर्वक व्रत रखकर बजरंगबली की पूजा करती थी। मंगलवार के दिन वह कुछ विशेष नियमों का पालन भी करती थी और पूरी श्रद्धा से हनुमानजी का स्मरण करती थी।

वृद्धा की भक्ति देखकर एक दिन हनुमानजी ने उनकी श्रद्धा की परीक्षा लेने का विचार किया। वह साधु का वेश धारण करके वृद्धा के घर पहुंचे और आवाज लगाई कि क्या कोई ऐसा हनुमान भक्त है, जो उनकी इच्छा पूरी कर सके। साधु की आवाज सुनकर वृद्धा तुरंत बाहर आई और विनम्रता से पूछा कि महाराज, मैं आपकी क्या सेवा कर सकती हूं?

साधु ने रखी पहली शर्त

साधु ने कहा कि उन्हें बहुत भूख लगी है और वे भोजन करना चाहते हैं। इसके लिए वृद्धा को जमीन लीपनी होगी। वृद्धा दुविधा में पड़ गई, क्योंकि मंगलवार को वह मिट्टी खोदने या जमीन लीपने का काम नहीं करती थी। उसने हाथ जोड़कर कहा कि महाराज, इस काम के अलावा आप जो भी आज्ञा देंगे, मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगी। साधु ने उससे अपनी बात मानने का वचन लिया। इसके बाद उन्होंने वृद्धा के सामने एक ऐसी मांग रख दी, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए।

बेटे की पीठ पर जलानी थी आग

साधु ने कहा कि वह उसके बेटे को बुलाएंगे और उसकी पीठ पर आग जलाकर भोजन बनाएंगे। यह सुनते ही वृद्धा का हृदय कांप उठा। आखिर उसका इकलौता बेटा ही तो उसके जीवन का सहारा था। लेकिन वह साधु को वचन दे चुकी थी। भारी मन से उसने अपने पुत्र को बुलाया और साधु की बात मान ली। साधु के वेष में पहुंचे हनुमान जी ने वृद्धा के हाथों से उसके बेटे को पेट के बल लिटवाया और उसकी पीठ पर आग जलवाई। इसके बाद वृद्धा दुखी मन से घर के भीतर चली गई।

बेटे को पुकारने पर हुआ चमत्कार

कुछ देर बाद साधु ने भोजन तैयार किया और वृद्धा से कहा कि वह अपने बेटे को भी भोजन के लिए बुलाए। वृद्धा की आंखों में आंसू आ गए। उसने कहा कि उसके बेटे का नाम लेकर उसका दुख और न बढ़ाएं। लेकिन साधु के बार-बार कहने पर उसने आखिरकार अपने बेटे को आवाज लगाई। उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ अवस्था में उनके सामने आ गया। वृद्धा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह साधु के चरणों में गिर पड़ी।

हनुमानजी ने दिए दर्शन

वृद्धा की सच्ची श्रद्धा और विश्वास से प्रसन्न होकर हनुमानजी अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हुए और उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया। इस तरह वृद्धा की कठिन परीक्षा समाप्त हुई। पूजा के बाद भौम प्रदोष की इस कथा को श्रद्धापूर्वक सुननी चाहिए।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार