Bhanu Saptami Religious Significance: 7 जून को भानु सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। धर्म शास्त्रों में भानु सप्तमी पर्व का बड़ा महत्व रखता हैं। शास्त्रों के अनुसार,भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, यश, ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। जब सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तब उसे भानु सप्तमी या सूर्य सप्तमी कहा जाता हैं।
धर्म ग्रथों में भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा का विधान हैं। बताया जाता है कि, इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने और व्रत-पूजन करने से रोग, कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही व्यक्ति के मान-सम्मान और सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।
धर्म ग्रथों में भानु सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना और सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ बताया गया हैं। देर तक सोना इस दिन अशुभ माना जाता हैं।
इस दिन मांसाहार, शराब, लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।
भानु सप्तमी पर तांबे के पात्र में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है।
भानु सप्तमी पर बड़े-बुजर्ग का अपमान भी न करें। इस दिन क्रोध, कटु वचन और किसी का अपमान करने से पूजा का पुण्य फल कम हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें-Vishnu Mantra: गुरुवार को इस मंत्र का ज़रूर करें पाठ, श्रीहरि विष्णु बरसाएंगे कृपा, मनोकामनाएं होंगी पूरी
भानु सप्तमी पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और जल का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन दान न करने की बजाय अपनी सामर्थ्य के अनुसार पुण्य कार्य करें।