Vishnu Mantra: गुरुवार को इस मंत्र का ज़रूर करें पाठ, श्रीहरि विष्णु बरसाएंगे कृपा, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Vishnu Mantra In Hindi : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Shri Hari Vishnu Worship And Mantra Benefits
भगवान विष्णु (सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Shri Hari Vishnu Worship And Mantra Benefits: आज अधिकमास का गुरुवार है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु के सहित बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के सहित बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन व आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

 गुरुवार का आध्यात्मिक महत्व

सनातन धर्म में गुरुवार का आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के सहित बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे सुख-समृद्धि, धन-संपदा, और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और करियर, शिक्षा व ज्ञान में उन्नति मिलती है।

गुरुवार को क्या करने से होता है भाग्योदय ?

  • केले पेड़ की करें पूजा

धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन केले पेड़ की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और करियर, शिक्षा व ज्ञान में उन्नति मिलती है।

  • पीली वस्तुओं का करें दान

गुरुवार के दिन केले पेड़ की पूजा के अलावा पीली वस्तुओं का दान करना भी शुभ बताया गया है। इस दिन पीली वस्तुओं का दान करें। इस दिन केला, पीली हल्दी, पीली सरसों, पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग की मिठाई इत्यादि का दान करने से विशेष लाभ और पुण्य प्राप्त होता है।

  • विष्णु सहस्त्रनाम का करें पाठ

धर्मग्रथों में गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी शुभ बताया गया है।गुरुवार के दिन घर के पूजन स्थल पर बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का कम से कम एक आवृत्ति पाठ अवश्य करें। इस पाठ को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सभी मनोरथ पूर्ण करते है।

  • मंत्रों का करें जाप

गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ के अलावा ॐ बृं बृहस्पतये नमः और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना भी शुभ बताया गया है। मंत्र के प्रभाव से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही हर इच्छा पूर्ण होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com