नारियल का महत्व  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर अपने भाई को तिलक नहीं लगा पाईं तो क्या करें? जानें नारियल का महत्व

Bhai Dooj Par Nariyal Ka Mahatva: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज पर भाई का बहन के पास मौजूद होना शुभ होता है, अगर भाई पास नहीं हैं तो तिलक कैसे करें? जानें भाई की लंबी उम्र के लिए जरूरी परंपरा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • भाई दूज पर भाई के पास नहीं होने पर बहने करे प्रतीकात्मक पूजा

  • नारियल को भाई का प्रतीक मानकर तिलक लगाने परंपरा

  • पूजा की थाली में रखें रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और नारियल

  • शुभता, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है नारियल

Bhai Dooj Tilak Nahi Laga Paye To Kya Karein: भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का पर्व आज 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का पर्व सबसे पहले यमराज और उनकी बहन यमुना ने मनाया था। मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई।

भाई दूज पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन आजकल भागदौड़ की जिंदगी में नौकरी, व्यवसाय या अन्य कारणों से भाई अपनी बहनों के पास नहीं पहुंच पाते हैं।

ऐसे में बहनों के मन में सवाल उठता है कि अगर भाई पास नहीं हैं तो भाई दूज का तिलक कैसे करें? क्या बिना भाई के सामने मौजूदगी के बिना भी यह पूजा की जा सकती है? साथ ही इस पर्व पर नारियल का क्या महत्व है और उसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? तो आइए जानते है इन सारे सवालों का जवाब-

भाई पास नहीं हैं तो कैसे मनाएं भाई दूज का पर्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज पर भाई का बहन के पास मौजूद होना शुभ माना जाता है। हालांकि, यदि भाई किसी कारणवश दूर हैं या घर नहीं आ सकते, तो बहनें उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा कर सकती हैं।

कुछ पारंपरिक मान्यताओं में भाई के प्रतीक के रूप में नारियल रखकर उसकी पूजा करने की परंपरा भी बताई जाती है। बहनें नारियल पर रोली और अक्षत लगाकर भाई की कुशलता की प्रार्थना कर सकती हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी विधि अलग हो सकती है।

भाई दूज पर भाई को तिलक कैसे लगाएं?

भाई दूज के दिन बहनें स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा की थाली तैयार करें। थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और नारियल रखें। इसके बाद भाई को आसन पर बैठाकर उनके माथे पर तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें।

इसके बाद भाई की आरती उतारें और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा सुखी जीवन की कामना करें। भाई भी बहन को उपहार देकर उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेते हैं।

यदि भाई दूर हैं, तो उनसे संपर्क करके पर्व की शुभकामनाएं दें और अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार प्रतीकात्मक पूजा कर सकती हैं।

भाई दूज पर नारियल का क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में नारियल को शुभता, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में नारियल का विशेष स्थान है। भाई दूज पर भी कुछ परंपराओं में नारियल को भाई के प्रतीक के रूप में रखकर तिलक करने और नारियल की पूजा करने की मान्यता है।

पूजा के दौरान नारियल पर रोली और अक्षत लगाकर भाई की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की जाती है। पूजा के बाद नारियल को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जा सकता है या अपनी परंपरा के अनुसार भाई को भेंट किया जा सकता है।

भाई दूज पर इन बातों का रखें ध्यान

भाई दूज का पर्व केवल तिलक लगाने की रस्म नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सम्मान को मजबूत करने का अवसर है।

  • तिलक लगाने से पहले पूजा की थाली व्यवस्थित कर लें।

  • भाई को तिलक लगाकर आरती उतारें और मिठाई खिलाएं।

  • भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।

  • भाई दूर हों तो अपनी पारिवारिक और क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार पूजा करें।

  • नारियल को श्रद्धापूर्वक पूजा में शामिल करें।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी