नवरात्रि आरंभ होने से पहले घर में चेक कर लें ये चीज़ें, फेंक दें ये सामान, मिलेगी माता रानी की कृपा 
धर्म

नवरात्रि आरंभ होने से पहले घर में चेक कर लें ये चीज़ें, फेंक दें ये सामान, मिलेगी माता रानी की कृपा

हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि का महापर्व है। शारदीय नवरात्रि का इंतजार भक्‍तों को सबसे ज्‍यादा रहता है, क्‍योंकि यह उत्‍सव की नवरात्रि होती है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि घटस्थापना के साथ आपके घर में माता रानी का आगमन हो, तो इसके लिए नवरात्र से पहले कुछ चीजों को घर से बाहर निकाल दें।

सीमा कुमारी

Shardiya Navrartri 2024:  शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये नवरात्रि पितृपक्ष के समाप्त होने के बाद शुरू हो जाती है। ऐसे में इस बार ‘शारदीय नवरात्रि’ 3 अक्टूबर दिन शनिवार से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।

यह नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। इस दौरान दुर्गा माता की विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है और सभी भक्त उनके आशीर्वाद के लिए व्रत रखते हैं।

जैसा कि,आपको पता है कि नवरात्रि एक पवित्र पर्व है और इस दौरान घर को साफ-सुथरा रखना और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानें किन चीजों को घर से निकाल फेंकने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

टूटी झाड़ू

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, हिंदू धर्म में झाड़ृ को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर घर में टूटी झाड़ू पड़ी हो तो नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर निकाल दें। कहा जाता है कि, टूटी झाड़ू घर में रहने से वास्तु दोष लगता है और नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से टूटी झाड़ू निकाल फेंकें।

खंडित मूर्ति

कहा जाता है कि, घर में खंडित मूर्ति के रहने से नकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले अगर आपके घर में किसी भी देवी-देवता की खंडित मूर्ति है तो उसे घर से बाहर निकाल दें। माता दुर्गा उसी घर में वास करती है जहां सकारात्मक माहौल होता है।

पुराने जूते-चप्पल

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से फटे-पुराने जूते-चप्पलों को भी घर से निकाल फेकें। अगर आपके घर में नवरात्रि के दौरान फटे-पुराने जूते-चप्पल हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलेगा।

तुलसी का सूखा पौधा

हिंदू धर्म तुलसी को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। कहते हैं घर में तुलसी का सूखा पौधा रखना अशुभ होता है। इससे भगवान विष्णु अप्रसन्न होते है। इसलिए नवरात्रि से पहले तुलसी का सूखा पौधा घर से निकाल दें। तभी घर में माता दुर्गा का आगमन होगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कबाड़

घर पर बेकार पड़ा हुआ कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए। हो सके तो नवरात्रि से पहले घर पर बेकार पड़ा हुआ कबाड़ हटा देना चाहिए।

सूखे पड़े फूल

रोज पूजा करते समय भगवान को हम सभी फूल चढ़ाते हैं। यह फूल कुछ दिनों में सूख कर बेकार हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले इन फूलों को किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए। शास्त्रों का कहना है कि सूखे फूलों का घर में रहना शुभ नहीं होता।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, टूटी हुई मूर्तियां और फटी हुई तस्वीरें आदि चीजें रखने से देवी-देवताओं के अपमान माना जाता है। नवरात्रि के दौरान घर को साफ-सुथरा रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

मान्यता है कि साफ-सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां दुर्गा की कृपा भक्तों पर सदेव बनी होती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान