Bada Mangal Kab Hai 2026 : अब कुछ ही दिनों में ज्येष्ठ महीना शुरु होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ महीना बड़ा महत्व रखता है। ज्येष्ठ महीने में आने वाले मंगलवार को विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाता है और हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है।
ज्योतिषयों के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास यानी मलमास लग रहा है इसलिए इस बार 8 बड़े मंगल आएंगे। यह एक अति दुर्लभ संयोग है।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल का पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 के दिन पड़ रहा है। इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में खास पूजा-अर्चना की जाती है। सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी की आराधना करते हैं, भंडारे आयोजित करते हैं और उपवास रखते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी अपने प्रभु श्रीराम से मिले थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान राम माता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे थे तब हनुमान जी ने एक ब्राह्मण का रूप धारण करके उनसे भेंट की थी। माना जाता है कि जब बजरंगबली अपने आराध्य प्रभु राम से मिले थे वो पावन दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार ही थी।
यह भी पढ़ें:-Nautapa 2026: साल 2026 का नौतपा इस दिन से शुरू? तुरंत गांठ बांध लें इन नौ दिनों में क्या करें क्या नहीं
दूसरी मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में भीम को अपनी ताकत का घमंड हो गया था। तब हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप अपनाकर भीम को परास्त किया था। इसके बाद भीम को अपनी शक्ति का घमंड दूर हो गया था। माना जाता है कि जब बजरंगबली ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया था वह दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार का था। तब से ही ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाने लगा।