कालभैरव(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Nazar Dosh Remedies: बच्चे को नज़रदोष से बचाने का क्या है अचूक उपाय? बस कालाष्टमी पर करें ये काम

Evil Eye Protection For Baby: कालाष्टमी का दिन नकारात्मक शक्तियों और नजरदोष से बचाव के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इस दिन कुछ सरल उपाय करने से बच्चे को बुरी नजर से बचाव होता है।

सीमा कुमारी

Kala Ashtami Remedies: आज 10 अप्रैल को कालाष्टमी व्रत मनाई जा रही है। भगवान शिव के रौद्र रूप 'काल भैरव' को समर्पित कालाष्टमी व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन व्रत और विधि-विधान से काल भैरव देव की पूजा की जाती है। काल भौरव देव काशी के कोतवाल कहे जाते हैं उनको समय का स्वामी और संकटों को हरने वाला देवता भी माना जाता है।

नजर दोष से मुक्ति के लिए कालाष्टमी का दिन अच्छा

ज्योतिषयों के अनुसार, कालाष्टमी का दिन तंत्र-मंत्र के लिए भी विशेष माना जाता है। नजर दोष से मुक्ति पाने और नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए भी कालाष्टमी का दिन बहुत अच्छा माना जाता है। ज्योतिष बताते है कि, आपके घर के छोटे बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है, तो कालाष्टमी के दिन यहां बताए गए आसान उपाय अवश्य करें।

कालाष्टमी 2026: शुभ मुहूर्त

कालाष्टमी पर रात में पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन रात 09 बजे से 11 बजे तक काल भैरव पूजा का सबसे उत्तम समय है।

नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

  • प्रमुख द्वार पर दीपक प्रज्वलित करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बच्चे को बार-बार नजर लगती है, तो कालाष्टमी के दिन सरसों के तेल का एक चौमुखी दीपक घर के प्रमुख द्वार पर प्रज्वलित करें। दीपक जलाने के कुछ देर बाद उसको भीतर ले जाएं और उसकी लौ से काजल बनाएं।

  • दीपक के लौ से काजल बनाएं

दीपक के लौ से बने काजल का टीका बच्चे को लगाएं। आप चाहें तो इस काजल को बार-बार बच्चे को लगाने के लिए रख सकते हैं. इससे बच्चे को बार-बार नजर नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें-

  • काल भैरव के पैरों में काला धागा चढ़ाएं

बुरी नजर से बचने के लिए कालाष्टमी के दिन मंदिर जाकर काल भैरव के पैरों में काला धागा चढ़ाएं। फिर सिंदूर अर्पित करें. यही थोड़ा सा सिंदूर काले धागे पर भी लगाएं। फिर भैरव जी के मंत्र “ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं” का जाप करते हुए अपने दाएं हाथ की कलाई या गले में धागा बांध लें। यह काला धागा एक सुरक्षा कवच बन जाता है और आपको बुरी नजर से बचाता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें