सोने के दौरान पास नहीं रखें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सोते समय सिरहाने के पास इन वस्तुओं को रखने से बचें, बढ़ सकती हैं जीवन में कठिनाइयां

वास्तु शास्त्र हमारे सोने उठने या बैठने से भी वास्तु दोष प्रकट होता है, जो व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता हैं। ऐसे में सोते समय सिरहाने या पैरों के आस पास किन चीजों को रखने से बचना चाहिए इसके बारे में वास्तु शास्त्र से समझते है।

दीपिका पाल

हिन्दू धर्म वास्तु और ज्योतिष दोनों की ही अपना एक विशेष महत्व हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार ज्योतिष से व्यक्ति की कुंडली देखी जाती हैं। ठीक उसी तरह घर में वास्तु शास्त्र काम करता हैं। इसके विपरीत सोने उठने या बैठने से भी वास्तु दोष प्रकट होता है, जो व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता हैं।

ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सोते समय सिरहाने या पैरों के आसपास कुछ रखते हैं तो यह वास्तु दोष प्रकट करता है। ऐसे में आइए जानें सोते समय सिरहाने या पैरों के आस पास किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।

इन चीजों को सिरहाने ऱखने से बचना जरूरी

आपको बताते चलें कि, सोते समय सिरहाने से इन चीजों को दूर रखना चाहिए नहीं तो इसका प्रभाव खराब मिलता है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

वास्तु के अनुसार, आप जिस भी जगह पर सोते हैं। वहां सिराहने पर भूलकर भी कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम न रखें। जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या फिर कोई गैजेट। ये विद्युत चुम्बकीय विकिरण उत्सर्जित करते हैं, जो आपकी नींद के पैटर्न को बाधित कर देते हैं। साथ ही मेंटल हेल्थ के साथ ही फिजिकल हेल्थ को भी प्रभावित करते हैं।

टूटा हुआ सामान

वास्तु-शास्त्र की मानें तो, बेडरूम में टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है और दरिद्रता आती है। यह घर में समग्र ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करती है। यह ऊर्जा आपके सोने के स्थान में नकारात्मकता या असुविधा की भावना पैदा कर सकती है।

तेल की बोतल

वास्तु के अनुसार, कभी भी सिर के पास तेल की बोतल नहीं रखनी चाहिए। इससे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जूते-चप्पल

अक्सर लोग सोने से पहले अपने बेड के पास जूते-चप्पल उतारकर सोते हैं। लेकिन,आपको जानकारी के लिए बता दे, वास्तु के अनुसार, कभी भी बेड के पास या अपने सिरहाने के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है।

पर्स

कुछ लोग बैड पर सोने जाते हैं तो अपनी जेब में रखें पैसे या पर्स निकालकर अपने सिराहने पर रख देते हैं। ऐसा करना भी वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। कहते है,ऐसा करने से आपके जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। सोने के स्थान पर इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इससे आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं और धन हानि हो सकती है। इसलिए ऐसी छोटी -मोटी गलती भूलकर भी न करें।

झूठे बर्तन

वास्तु के अनुसार, कभी भी बेड के पास या अपने सिरहाने के पास झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा, वास्तु के अनुसार, कभी भी सिरहाने के पास पानी से भरा बर्तन नहीं रखना चाहिए। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकता है।

किताबें या कागजात सिरहाने पर न रखें

कुछ लोग अक्सर रात को पढ़ते समय अपनी किताब, अखबार या दस्तावेज को सिराहने रखकर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना वास्तु-दोष को प्रकट करता है। यह आपकी नींद में बाधा उत्पन्न करता है। बौद्धिक विकास में बाधा लाता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG