रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण   (सौ.जैमिनी)
धर्म

28 अगस्त को राखी और चंद्र ग्रहण एक साथ, क्या बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानें सूतक का पूरा गणित

Rakhi 2026: 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने से राखी बांधने के शुभ समय और सूतक काल को लेकर असमंजस है। जानिए चंद्र ग्रहण का समय, सूतक कब लगेगा और सही मुहूर्त।

सीमा कुमारी

Lunar Eclipse On Raksha Bandhan : साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। अब साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को लगने जा रहा है। हालांकि यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में त्योहार मनाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस ग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई असर पड़ेगा और क्या भारत में सूतक काल माना जाएगा? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? जानिए

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

खगोलीय जानकारी के मुताबिक, साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। जानकारी के मुताबिक, ग्रहण की शुरुआत सुबह 6:53 बजे और समाप्ति दोपहर 12:31 बजे के आसपास होगी।

यह घटना कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि भारत में रहने वालों के लिए राहत की बात है। बताया जा रहा है रक्षाबंधन के दिन लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि ग्रहण के दौरान किए जाने वाले धार्मिक प्रतिबंध लागू नहीं माने जाएंगे।

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

सूतक की धार्मिक मान्यता आमतौर पर ग्रहण की दृश्यता से जोड़ी जाती है। 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा। यानी रक्षाबंधन के दिन पूजा, राखी बांधने या भोजन को लेकर ग्रहण के कारण कोई विशेष रोक लागू नहीं होगी।

कहां दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

जानकारों के अनुसार,28 अगस्त का आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, इसलिए बहनों के पास भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए अच्छा खासा समय होगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा।

इस मुहूर्त की कुल अवधि करीब 3 घंटे 51 मिनट है। इस दौरान बहनें शुभ समय में पूरे विधि-विधान से भाई को राखी बांध सकती हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?