इन स्थानों में दीपक जलाना शुभ होता है ( सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गुरुवार से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष का महीना, इन स्थानों में जलाएं दीया, शुभ-लाभ के बनेंगे योग

Margashirsha Month 2025: इस साल मार्गशीर्ष महीना 6 नवंबर 2025, दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होने वाला यह महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है।

सीमा कुमारी

Margashirsha Month 2025 Deepak Rituals: कार्तिक पूर्णिमा की समाप्ति के साथ मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने की शुरुआत हर साल हो जाती है। इस साल मार्गशीर्ष महीना 6 नवंबर 2025, दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होने वाला यह महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है।

शास्त्रों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में कहा है कि "मासानां मार्गशीर्षोऽहम्", यानी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

पूरा मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, जप, तप और दान के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस माह में दीपदान का विधान है। अगर आप सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, तो मार्गशीर्ष माह में घर के इन पवित्र स्थानों पर दीपक जरूर जलाएं। आइए जानते हैं किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ होता है।

इन स्थानों में दीपक जलाना शुभ होता है

तुलसी के पास

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्रों के अनुसार,मार्गशीर्ष माह बड़ा शुभ होता है। कहा जाता है कि इस महीने में तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाने चाहिए। तुलसी को 'हरिप्रिया' कहा जाता है। पूरे मार्गशीर्ष महीने में विशेषकर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में सुख-शांति आती है।

मुख्य द्वार

मार्गशीर्ष महीने में प्रतिदिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाने से जीवन में शुभता आती है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर भागती है। साथ ही इससे आर्थिक बाधाएं भी दूर होती हैं।

पीपल के पास

इस दौरान पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। पीपल में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना गया है। कहा जाता है कि पीपल के नीचे दीपदान करने से पितृ दोष शांत होता है और भाग्य मजबूत होता है।

मंदिर

मार्गशीर्ष महीने में मंदिर में जाकर दीपदान करना मोक्षदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के मंदिर में दीपक जलाने से सभी पापों का नाश होता है और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना