आंवला नवमी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Akshay Navami 2026: सिर्फ परंपरा नहीं, बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने का 'सुपरफूड' है आंवला प्रसाद

Akshaya Navami 2026 Date: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है। जानें पूजा विधि, आंवले के पेड़ की परिक्रमा, धार्मिक कथा, दान का महत्व और आंवला प्रसाद के स्वास्थ्य लाभ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 18 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा आंवला नवमी का पर्व

  • कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है अक्षय नवमी

  • आंवले के वृक्ष में होता है भगवान विष्णु का वास

  • अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने का विशेष महत्व

  • विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है आंवला

Health Benefits Amla Prasad: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।

इसलिए श्रद्धालु आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना करते हैं और उसके नीचे बैठकर परिवार के साथ भोजन करते हैं। धार्मिक विश्वास है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और पुण्य कर्मों का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला होता है।

साल 2026 में आंवला नवमी बुधवार, 18 नवंबर को मनाई जाएगी। आंवला नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। इस अवसर पर आंवले के वृक्ष की पूजा, परिक्रमा, दीपदान और दान-पुण्य करने की परंपरा है।

अक्षय नवमी का धार्मिक महत्व

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 18 नवंबर, बुधवार को पड़ेगा। इसे अक्षय नवमी और सतयुगादि नवमी भी कहा जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि से सतयुग की शुरुआत हुई थी। इसलिए इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। अक्षय का अर्थ है, जिसका कभी क्षय न हो। इसी मान्यता के चलते श्रद्धालु इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान करते हैं।

आंवले के पेड़ की पूजा विशेष महत्व

धार्मिक मान्यता है कि आंवले में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के दौरान पेड़ के नीचे दीपक जलाया जाता है। इसके बाद जल, रोली, अक्षत, फूल और नैवेद्य अर्पित किया जाता है। श्रद्धालु आंवले के वृक्ष की परिक्रमा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करते हैं।

जानें 'सुपरफूड' आंवला प्रसाद के फायदे

हिन्दू धर्म के त्योहारों के धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी होते है। जैसे छठी मईया की उपासना के दौरान व्रती सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं तो सूर्य की पराबैंगनी (UV) किरणें और प्रकाश एक नियंत्रित मात्रा में शरीर पर पड़ते हैं, जो विटामिन-D का संश्लेषण करते हैं साथ ही रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

ठीक उसी प्रकार कार्तिक मास में अक्षय नवमी पर आवंले की पूजा सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि बदलते मौसम में यहां चढ़ाए जाने वाला आंवला प्रसाद इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।

नवंबर के मध्य में सर्दी की शुरुआत होती है, जब वायरल और फ्लू का खतरा बढ़ता है। तब डायटीशियन और आयुर्वेदाचार्यों के हवाले से बताएं कि आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर ताजा आंवला खाने की परंपरा शरीर को विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट देकर पूरे सीजन बीमारियों से बचाती है।

आइए जानते है आंवले के फायदे-

  • धार्मिक महत्व के साथ-साथ आंवला अपने पोषक तत्वों के कारण भी विशेष पहचान रखता है। आंवला को विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है।

  • आंवले को पाचन, त्वचा और बालों की देखभाल के लिए उपयोगी माना जाता है। इसे कच्चे फल, जूस, चूर्ण, मुरब्बे और कैंडी के रूप में आहार में शामिल किया जा सकता है।

  • आयुर्वेद में आंवले का स्वाद मुख्य रूप से अम्ल यानी खट्टा बताया गया है। इसके अलावा इसमें मधुर, कषाय और तिक्त रस का भी मिलता है। इसकी तासीर शीत मानी जाती है जो पित्त संतुलन के लिए काफी फायदेमंद है।

  • आंवला को अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ लोगों को गैस, पेट में मरोड़ या दस्त जैसी परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें नियमित रूप से आंवले का जूस या सप्लीमेंट लेने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

इस तरह आंवला नवमी का पर्व धार्मिक आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और परिवार के साथ मिलकर उत्सव मनाने का संदेश देता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और दान-पुण्य के साथ इसके पौष्टिक फल को आहार में शामिल करने की परंपरा भी पर्व को विशेष बनाती है।

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी का मामला: बिश्नोई गैंग से नहीं, रोहतक से की गयी थी कॉल