अक्षय तृतीया(सौ.GEMINI) 
धर्म

Akshaya Tritiya Deepak Tips: घर के इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, नहीं होगी पैसे की दिक्कत

Akshaya Tritiya Deepak Remedies: अक्षय तृतीया की पावन रात घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इन उपायों को करने से पूरे साल धन-समृद्धि बनी रहती है।

सीमा कुमारी

Akshaya Tritiya Deepak Puja Tips: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की पावन तिथि बहुत ही शुभ और खास माना गया है। इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। धर्म ग्रथों में इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ जो भी शुभ और मांगलिक काम किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इस दिन अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त होता है यानी इस दिन शुभ और मांगलिक काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

अक्षय तृतीया का क्या है? महत्व

हिंदू और जैन धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। यह दिन अत्यंत शुभ और 'अबूझ मुहूर्त' माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन बिना पंचांग देखे विवाह, गृह प्रवेश और नई खरीदारी जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। 'अक्षय' का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो, इसलिए इस दिन किए गए दान, तप और पूजा का फल अक्षय (स्थायी) होता है। 2026 में यह 19 अप्रैल को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया की रात घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक

  •  मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

ज्योतिषयों एवं वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अक्षय तृतीया की रात घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर घी या तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

  • रसोई घर पर जलाएं दीपक

अक्षय तृतीया की रात (Akshaya Tritiya Deepak) घर के मुख्य द्वार के अलावा, रसोई घर में एक छोटा सा दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। यह दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। अगर आप चाहते है कि आपके घर में मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे तो इस दिन रसोई घर में एक छोटा सा दीपक जलाना न भूलें।

  •  तुलसी के पौधे पास जलाए दीपक

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया की रात तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरुर जलना चाहिए। कहते है कि, तुलसी के पौधे पास घी का दीपक जलाने से घर में बरकत आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। तुलसी की पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

  • तिजोरी या धन रखने का स्थान

जहां आप अपनी तिजोरी या धन रखते हैं, उस स्थान पर अक्षय तृतीया की रात एक दीपक जलाएं। यह बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलते हैं।

  • पूजा घर पर जलाए दीपक

घर का पूजा घर सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इस स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है। अक्षय तृतीया की रात पूजा घर में घी का दीपक जलाने (Akshaya Tritiya Deepak) से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन